वॉट्सऐप, फेसबुक , इंस्टाग्राम डाउन BIG ब्रेकिंग : पूरे विश्व में सोशल मीडिया यूजर्स की रुकी धड़कनें!... WhatsApp, फेसबुक और Instagram डाउन... क्या आपके भी वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम में मैसेज नहीं जा रहे हैं... फेसबुक में भी आ रही हैं दिक्कतें... पढ़िए ये खबर…..




नयाभारत डेस्क : वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने अचानक काम करना बंद कर दिया है। यह समस्या सोमवार रात करीब 9.15 बजे सामने आई। तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म के भारत समेत पूरी दुनिया में करोड़ों यूजर हैं। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। हालांकि, इनके डाउन होने की वजह अब तक सामने नहीं आई है।आउटेज की यह समस्या अभी भी बनी हुई है। लोग मैसेज न भेज पा रहे हैं और न हीं रिसीव कर पा रहे हैं। कंपनी के सर्वर डाउन होने की वजह से ये दिक्कत आ रही है।वहीं, वॉट्सऐप की ओर से सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया है कि हमें पता कि इस समय कुछ लोगों को समस्या आ रही है। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द इसकी जानकारी देंगे। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 6 घंटे बंद रहने के बाद "फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ने ऑनलाइन वापसी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने दुनियाभर में अचानक काम करना बंद कर दिया था। यह समस्या सोमवार रात करीब 9.15 बजे सामने आई। तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के भारत समेत पूरी दुनिया में अरबों यूजर हैं। इसके बाद लोगों ने तुरंत ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। आउटेज के बाद से फेसबुक के शेयर 6% तक गिर गए।
एंड्रायड, IOS और PC सभी जगह डाउन रही सर्विस
तीनों प्लेटफॉर्म के डाउन होने की समस्या एंड्रायड, IOS और PC सभी पर दिखाई दी। एक ओर जहां फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स न्यूज फीड को अपडेट नहीं कर सके, तो वहीं वॉट्सऐप यूजर्स कोई भी मैसेज नहीं भेज पाए।
मौजूदा स्लो डाउन पर कंपनी का क्या कहना है?
कंपनी के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने ट्विटर पर कहा है कि हम लोगों को हो रही परेशानी के लिए माफी मांगते हैं। हमारे ऐप और प्रोडक्ट्स को एक्सेस करने में लोगों को परेशानी हो रही है। हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि, स्टोन ने ये नहीं बताया ये परेशानी क्यों हुई और ये कितनी देर में ठीक हो जाएगी।
6 महीने पहले 42 मिनट तक ठप रहे थे प्लेटफॉर्म
करीब 6 महीने पहले भी वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पूरी दुनिया में 42 मिनट तक ठप रहे थे। तब रात 11.05 मिनट पर शुरू हुई यह समस्या करीब 11:47 बजे तक बनी रही थी। दुनिया में वॉट्सऐप 5 अरब से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। पहले भी कई बार सर्वर पर लोड बढ़ने से वॉट्सऐप क्रैश हो चुका है। जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाता है। इतना वक्त ही अरबों यूजर को परेशान करने के लिए काफी होता है। हालांकि, पूरी दुनिया में वॉट्सऐप के क्रैश होने की खबरें कम ही आती हैं।
अमेरिकी टेक्नोलॉजी ब्लॉग दि वर्ज ने 2019 के स्लोडाउन पर एक लीक ट्रांसक्रिप्ट पब्लिश की थी। इसमें बताया गया था कि कंपनी के चीफ एक्जिक्यूटिव मार्क जुकरबर्ग ने इस तरह के स्लोडाउन को गंभीर मुद्दा माना था। उनका मानना था कि ऐसे कोई भी समस्या लोगों को हमारे कॉम्पटीटर्स के प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की ओर मोड़ सकती है। ऐसा होने पर लोगों का विश्वास जीतने में महीनों लग सकते हैं।