दुल्हन के बिना लौट गई बारात: अपनी ही शादी में शराब पीने लगा दूल्हा, फिर जो हुआ, दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार, भारी हंगामा.....
Wedding News, groom started drinking alcohol in marriage, bride refused to marry, Haldwani, Uttarakhand: शादी चल रही थी। डीजे की धुनों पर बाराती नाच रहे थे और दुल्हन पक्ष के लोगों बारात का स्वागत भी किया। लेकिन दूल्हे की एक गलती की वजह से पूरा शुभ कार्य में विघ्न पड़ गया। दोस्तों ने दूल्हे को भी शराब का जाम ऑफर कर दिया। बस देखते ही देखते जाम पर जाम छलकते रहे और फिर दूल्हे ने इतने शराब पी ली कि पूरी बारात में वह चर्चा का विषय बन गया। यह पूरी बात जब दुल्हन के पास पहुंची।




Wedding News, groom started drinking alcohol in marriage, bride refused to marry
Haldwani, Uttarakhand: शादी चल रही थी। डीजे की धुनों पर बाराती नाच रहे थे और दुल्हन पक्ष के लोगों बारात का स्वागत भी किया। लेकिन दूल्हे की एक गलती की वजह से पूरा शुभ कार्य में विघ्न पड़ गया। दोस्तों ने दूल्हे को भी शराब का जाम ऑफर कर दिया। बस देखते ही देखते जाम पर जाम छलकते रहे और फिर दूल्हे ने इतने शराब पी ली कि पूरी बारात में वह चर्चा का विषय बन गया। यह पूरी बात जब दुल्हन के पास पहुंची।
दुल्हन पक्ष के लोग बहुत ज्यादा परेशान हुए और बहुत ज्यादा आगबबूला हो गए। सैकड़ों लोगों के बीच में जब दूल्हा शराब पीकर हंगामा करे तो फिर पारा तो चढ़ना लाजिमी ही था। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया था कि दुल्हन पक्ष और दूल्हे पक्ष के लोग आपस में ही बहुत हंगामा करने लगे। कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद यह पूरा मामला शांत किया गया।
दोनों पक्ष के कुछ लोगों के द्वारा बीच बचाव करते हुए इस शादी की रस्म को पूरा करने की बात की गई। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दुल्हन ने शादी से साफ-साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद दूल्हे पक्ष के लोगों को बारात को बिना दुल्हन वापस ले जाना पड़ा। मामला उत्तराखंड के जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर का है।