मौसम अलर्ट: अगले 2-3 दिनों में कई राज्यों में और बढ़ेगी ठंड.... कोहरे और बारिश की संभावना.... देखें CG में कहां कैसा रहेगा मौसम.......
Weather Update Serve Cold India Meteorological Department Weather Forecast in Various states




...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन जारी है। आज से न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट सम्भव नहीं है। प्रदेश में आज दिनांक 7 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है। 10 फरवरी तक न्युनतम तापमान में 4-5 डिग्री वृद्धि सम्भव है। अब अधिकतम तापमान में लगातार मामूली वृद्धि होते रहने के संकेत हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है और पंजाब व बिहार में सर्दी के लिहाज से अगले 24 घंटे भारी हो सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने कहा कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में और अगले 2 दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा रहने की संभावना है। IMD ने ट्वीट करके बताया कि यूपी के अलग-अलग इलाकों में अगले 2 दिनों में सर्दी और बढ़ जाएगी। जबकि पंजाब और बिहार में अगले 24 घंटे के अंदर ठंड बढ़ेगी और उसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 3 दिनों तक सुबह और रात के दौरान घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।
जबकि अगले 2 दिनों तक यह स्थिति पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा में देखने को मिलेगी। ओडिशा में भी 8 और 9 फरवरी को कोहरा और ठंड पड़ने की उम्मीद है। आईएमडी ने 9 फरवरी को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने और पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है। 09 और 10 फरवरी को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और उत्तरी ओडिशा में छिटपुट वर्षा की संभावना है।