विकास शुक्ल चंदन बने लुंड्रा विधानसभा दरिमा मंडल प्रभारी




नया भारत सितेश सिरदार:– भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की सहमति से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के अनुमोदन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अनुशंसा से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने की दृष्टि से और आगामी 2023 के चुनाव को देखते हुए 12 मंडलों के प्रभारी व सह-प्रभारियों की घोषणा की जिसमें भाजयुमों जिला मंत्री विकास शुक्ल चंदन को लुंड्रा विधानसभा के दरिमा मंडल का प्रभारी एवं गौरव मिश्रा को सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया।इस नवीन दायित्व के लिए नवनियुक्त मंडल प्रभारी विकास शुक्ल चंदन ने जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक व ईमानदारी से निभाने एवं बूथ स्तर तक भाजपा के प्रति संस्कार व विचारवान कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात कही।