VIDEO- हत्या के आरोपी से प्यार कर बैठी महिला जज: उम्रकैद की सजा काट रहे मुज़रिम को हुआ महिला जज से प्यार.... जेल के अंदर कैदी को Kiss करते हुए लीक हुआ Video.... देखें VIDEO.....




...
डेस्क। महिला जज उस समय फंस गई जब उसे एक कैदी को किस करते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया। इस कैदी को एक पुलिसकर्मी की हत्या का दोषी पाया गया था। हत्या के लिए दोषी ठहराए गए एक कैदी को चूमते हुए कैमरे में कैद होने के बाद अर्जेंटीना की एक न्यायाधीश बुरी तरह फंस गई। दक्षिणी चुबुत प्रांत में मौजूद एक न्यायाधीश मारियल सुआरेज़ को बीते महीने 29 दिसंबर 2021 को जेल में क्रिस्टियन 'माई' बस्टोस नाम के कैदी को चूमते हुए फिल्माया गया। यह वही अपराधी था जिसे मारियल ने एक हफ्ते पहले सुनवाई के दौरान उम्रकैद की सजा से बचाने की कोशिश की थी। अब उनका यह इंटिमेट मोमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
सुआरेज़ जजों के एक पैनल का हिस्सा थीं, जो यह तय करने के लिए मतदान कर रहे थे कि क्या क्रिस्टियन बस्टोस को 2009 में पुलिस अधिकारी लिएंड्रो रॉबर्ट्स की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा दी जानी चाहिए। वह आजीवन कारावास की सजा का विरोध करने वाली पैनल की एकमात्र जज थीं, इसके बजाय वो उस शख्स के लिए कम सजा की मांग कर रही थीं, जिसने खुद पुलिस वाले को गोली मारने की बात स्वीकार की थी। उनके असहमतिपूर्ण मत के बावजूद, आरोपी बस्टोस को अधिकारी रॉबर्ट्स की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा दी गई थी।
वीडियो में जज को जेल में आरोपी को किस करते हुए देखा गया है। उन्हें देखने वाले एक अधिकारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन, सुआरेज़ ने अपनी ओर से ऐसे किसी भी गलत काम से इनकार कर दिया है। कहा, "इस शख्स के साथ मेरा कोई भावनात्मक संबंध नहीं है। मैं उस पर एक किताब लिख रही हूं। हमारा रिश्ता एक कामकाजी रिश्ता है।" जज सुआरेज़ ने भी कैदी को किस करने से इनकार किया। उन्होंने कहा, "हम बात कर रहे थे और हमें लगा कि हमारी बात सुनी जा रही है। हम कुछ सीक्रेट बातचीत कर रहे थे और पास में लोग चल रहे थे और एक कैमरा था और इसलिए हमने करीब से बात की।"