Vastu Tips for Pregnant Women : जानिए वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए प्रेग्नेंट महिलाओ का कमरा ? इन चीजों को भूलकर भी न रखें...

Vastu Tips for Pregnant Women: Know how should be the room of pregnant women according to Vastu? Don't forget these things... Vastu Tips for Pregnant Women : जानिए वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए प्रेग्नेंट महिलाओ का कमरा ? इन चीजों को भूलकर भी न रखें...

Vastu Tips for Pregnant Women : जानिए वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए प्रेग्नेंट महिलाओ का कमरा ? इन चीजों को भूलकर भी न रखें...
Vastu Tips for Pregnant Women : जानिए वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए प्रेग्नेंट महिलाओ का कमरा ? इन चीजों को भूलकर भी न रखें...

Vastu Tips for Pregnant Women :

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है प्रेग्नेंसी के समय महिला के खानपान के साथ-साथ उसके रुम में रखी हुई चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इससे भी होने वाले बच्चें और मां पर अच्छा और बुरा असर पड़ता है। (Vastu Tips for Pregnant Wome)

जानिए कौन सी चीजें कमरे पर रखनी चाहिए...

मुस्कुराते हुए बच्चे की फोटो

गर्भवती महिला को अपने कमरे में मुस्कुराते हुए बच्चे की फोटो लगानी चाहिए। इस फोटो को वहां लगाएं जहां आपकी नजर बार-बार पड़ती हो। इससे महिला का मन खुश रहता है। (Vastu Tips for Pregnant Wome)

भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की तस्वीर

गर्भवती महिला को अपने कमरे में बाल गोपाल की फोटो या मूर्ति रखनी चाहिए। साथ ही इसे कमरे की ऐसी जगह पर रखें जहां से सुबह उठते ही महिला का ध्यान जाए। ऐसा करने से महिला का मन प्रसन्न रहता है और बच्चे पर भी इसका अच्छा असर पड़ता है।

तांबे की कोई चीज

गर्भवती महिलाएं कमरे में तांबे की धातु से तैयार कोई चीज रख सकते है। मान्यता है कि इससे कमरे में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही गर्भवती महिला और बच्चे का बुरी नजर से बचाव रहता है।

इनको कमरे में रखना शुभ संकेत

आप गर्भवती महिला के कमरे में भगवान कृष्ण की बांसुरी और शंख भी रख सकते हैं। ऐसा करने से बच्चा शांत और हंसमुख स्वभाव का होता है। साथ ही आप तांबे की धातु से बनी कोई एक वस्तु भी कमरे में रख सकते हैं। इससे गर्भवती महिला और बच्चे पर बुरी नजर और नकारात्मकता का असर नहीं होता और उसे वह सकारात्मक ऊर्जा में बदल देता है। (Vastu Tips for Pregnant Wome)

पति-पत्नी की ऐसी रखें तस्वीर

वास्तुशास्त्र के अनुसार, गर्भवती महिला के कमरे में पति-पत्नी की हंसती-मुस्कुराती तस्वीरें भी लगानी चाहिए। ऐसा करने से बच्चा अपने माता-पिता के बेहद करीब रहता है। साथ ही गर्भवती महिला हमेशा पॉजिटिव फील करती है और होने वाला बच्चा भी स्वस्थ रहता है। इसके अलावा आप कमरे में पीले चावल रख सकते हैं, ऐसा करना भी शुभ होता है। (Vastu Tips for Pregnant Wome)

इन चीजों से रहें दूर

गर्भवती महिला के कमरे में कभी भी महाभारत, चाकू-छूरी, मायूसी वाली तस्वीरों को नहीं रखनी चाहिए। ऐसी मान्यता है गर्भवती स्त्री को सुई-धागे का काम भी नहीं करना चाहिए, इससे बच्चे की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। (Vastu Tips for Pregnant Wome)

सकारात्मक किताबें पढ़ें 

गर्भवती महिला के कमरे में आप रामायण या श्रीमद्भागवत पुराण भी रख सकते हैं। साथ ही इनके रोज पढ़ने से इसका शुभ असर बच्चे पर पड़ता है। वह बच्चा काफी संस्कारी भी होता है। माना जाता है रोज यह ग्रंथ पढ़ने से बच्चा भगवान की देखरेख में रहता है।

इस तरह के कपड़े पहने

कमरे का रंग हो या कपड़ों का, गर्भवती महिलाओं को लाल, काला और नारंगी ऐसे गहरे रंगों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसकी जगह हल्के रंगों जैसे- हल्का नीला, पीला, सफेद और हल्के गुलाबी रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गहरे रंगों के इस्तेमाल से गर्भवती महिला डिप्रेशन का शिकार हो सकती है। जिसका मां और बच्चे दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। (Vastu Tips for Pregnant Wome)

गर्भावस्था के दौरान वास्तु के अन्य उपाय

1. नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए गर्भावस्था के दौरान पूरे घर पर पीले चावलों से छिड़काव करना चाहिए। ज्योतिष में पीले चावल को मंगल का सूचक माना जाता है, ऐसे करने से बच्चे और मां पर नकारात्मक शक्तियों का असर नहीं होता है।

2. मोर पंख भगवान कृष्ण से सम्बंधित है। ऐसे में घर के मंदिर या गर्भवती महिला के कमरे में मोर पंख रखना ,मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छा माना जाता है. कमरे में अगर लड्डू गोपाल जी की कोई मूर्ति होती है, तो यह भी काफी शुभ माना जाता है। उत्तम संतान की प्राप्ति होती है।

3. गर्भावस्था के दौरान जिस कमरे में महिला सोती है उसके बेड के नीचे टूटी फटी और पुरानी चीजें जमा नहीं होनी चाहिए। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें की गर्भवती महिला के कमरे में पितरों की फोटो नहीं होनी चाहिए।

4. जब महिला के कमरे की बात आती है तो महिला का कमरा अगर गुलाबी रंग का हो तो बहुत अच्छा होता है। गुलाबी रंग खुशी का प्रतीक माना जाता है। खासकर महिलाओं के मन को प्रफुल्लित करता है। कोशिश करें गर्भवती महिला के पास वह कमरा हो जो हवादार हो, और इसमें सूरज की रोशनी आसानी से आ सके। ऐसा कमरा पॉजिटिविटी से भरा हुआ रहता है।(Vastu Tips for Pregnant Wome)