दो मुंहा सांप Photos: यहां दिखा दो सिर वाला दुर्लभ सांप, इस सांप के हैं 2 मुुंह और 4 आंख, खाता है अंडे, रात में घूमता है, देखें तस्वीरें....

Two Headed Snake Photos Viral Snake with Two Heads Two Headed Snake: आमतौर पर दोमुंहे सांप देखने को कम मिलते हैं। दस हजार सांपों के जन्म पर कोई एक सांप इस तरह का दिखता है। दक्षिण अफ्रीका में दो मुंह या दो सिर वाला दुर्लभ सांप दिखाई पड़ा। प्रॉपर्टी के मालिक ने इसे एक कांच के बर्तन में रख दिया था। इसके बाद उसने सांप के संरक्षण के काम करने वाले निक इवांस को बुलाया। ताकि निक उसे लेकर जा सकें। पहले तो इसे सांपों को बचाने वाली संस्था के पास भेजा गया। फिर साइंटिस्ट लोगों के पास भेजा गया।

दो मुंहा सांप Photos: यहां दिखा दो सिर वाला दुर्लभ सांप, इस सांप के हैं 2 मुुंह और 4 आंख, खाता है अंडे, रात में घूमता है, देखें तस्वीरें....
दो मुंहा सांप Photos: यहां दिखा दो सिर वाला दुर्लभ सांप, इस सांप के हैं 2 मुुंह और 4 आंख, खाता है अंडे, रात में घूमता है, देखें तस्वीरें....

Snake with Two Heads

 

Two Headed Snake: आमतौर पर दोमुंहे सांप देखने को कम मिलते हैं। दस हजार सांपों के जन्म पर कोई एक सांप इस तरह का दिखता है। दक्षिण अफ्रीका में दो मुंह या दो सिर वाला दुर्लभ सांप दिखाई पड़ा। प्रॉपर्टी के मालिक ने इसे एक कांच के बर्तन में रख दिया था। इसके बाद उसने सांप के संरक्षण के काम करने वाले निक इवांस को बुलाया। ताकि निक उसे लेकर जा सकें। पहले तो इसे सांपों को बचाने वाली संस्था के पास भेजा गया। फिर साइंटिस्ट लोगों के पास भेजा गया।

जल्द इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। एंफिबियन एंड रेप्टाइल कंजरवेशन के संस्थापक निक इवांस केजेडएन ने अपने फेसबुक पोस्ट पर इस सांप की तस्वीरें शेयर की। कहा कि मैं हाल ही में उत्तरी डर्बन के ब्राई इलाके के पास था। तभी मेरे पास वेदवे (Ndwedwe) से एक तस्वीर आई। यह एक दोमुंहे सांप की तस्वीर थी। ये एक साउदर्न ब्राउन एग ईटर (Southern Brown Egg-eater) सांप है। यह किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता। 

ये दोमुंहा साउदर्न ब्राउन एग ईटर रात में घूमने वाला सांप है। यह जहरीला नहीं होता। आमतौर पर इसकी पूरी लंबाई 30 इंच है। लेकिन इस दोमुंहे सांप की लंबाई मात्र 30 सेंटीमीटर थी। यानी यह एक बच्चा है। निक इवांस ने बताया कि दो सिर वाले सांप के साथ एक बहुत बड़ी दिक्कत होती है। वो ये कि किस दिशा में जाएं। एक सिर किसी और दिशा में तो दूसरा किसी और दिशा में जाना चाहता है। निक ने देखा कि आराम करते वक्त ये दोमुंहा सांप एक सिर के ऊपर दूसरा सिर रख लेता है। 

साउदर्न ब्राउन एग ईटर (Southern Brown Egg-eater) के नाम से ही स्पष्ट है कि ये अंडे खाता है। इसके दांत नहीं होते लेकिन इसके बावजूद यह एक बार में कई अंडे फोड़कर अंदर से पूरा पदार्थ खा जाता है। कई बार पूरा का पूरा अंडा सीधे निगल लेता है। इसके गर्दन में उन अंडों को फोड़ने की क्षमता होती है। बाद में अंडे का खोल उगल देता है। अब ये दोमुंहा सांप निक इवांस के पास से प्रोफेशनल लोगों के पास चला गया है। उसकी सेहत का ख्याल रखा जा रहा है।