विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष् में शाश्वत महासभा द्वारा वृक्षा रोपण किया गया




जगदलपुर। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस कालीपुर के नदी किनारे वृक्षारोपण किया गया।
शाश्वत महासभा सत्य सनातन धर्म के प्रचार हेतु कार्य करती है साथ ही साथ और भी अच्छे कार्यो के लिए तत्पर रहती है ! इसी कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस पर शाश्वत महासभा के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया। मानव के बौद्धिक विकास के लिए शिक्षा जितना महत्वपूर्ण है उससे अधिक मानव जीवन के लिए पर्यावरण महत्वपूर्ण है। इस तरह आज के जीवन में मानव द्वारा पर्यावरण की क्षति पहुंचाया जा रहा है। उसे देख कर ऐसा लगता है कि मानव अपने विनाश को न्योता दे रहा है। मानव के जीवन में प्रकृति बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, बिना पेड़ों के मानव जीवन के अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आप सभी से हमारा निवेदन है कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास अवश्य करें।