CG- दो भाइयों की दर्दनाक मौतः काम कर घर लौट रहे दो भाइयों को हाइवा ने कुचला.... नेशनल हाइवे पर हादसे में 2 की मौके पर ही मौत.... आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा को किया आग के हवाले.... हाइवे पर 3 किलोमीटर तक लगा जाम.... फिर हुआ ये.....




धमतरी 9 अक्टूबर 2021। दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। दर्दनाक सड़क हादसा बिरेझर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात को हुआ। 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मृतक दोनो पुरुष है। बीच सड़क हादसा होने के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए।
आक्रोशित होने के बाद हाईवा को आग लगा दिया और तनाव की स्थिति बन गई। जिससे नेशनल हाइवे पर लगभग 3 किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। धमतरी एएसपी निवेदिता पॉल ने बताया कि पुलिस बल मौके पर पहुंच कर मामला को शांत करवाने में जुटी हुई है। हाईवा को गांव के लोगो ने आग लगाया है।
आग लगाने वालों के ऊपर पुष्टि होने के बाद कार्यवाही की जाएगी। ग्राम चटोद निवासी श्रीकांत साहू 33 वर्ष और छोटा भाई लक्ष्मण साहू 24 वर्ष रायपुर के निको कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार की रात दोनों एक बाइक में सवार हो कर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान कोंडापार के पास तेज रफतार हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया।
घटना में दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही आक्राशित ग्रामीणों ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान हाइवे करीब तीन घंटे तक जाम रहा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर जाम को क्लीयर कराया गया।
वहीं हादसे के बाद से ही ड्राइवर फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि हाईवा में क्या भरी हुई थी।