CG बारिश अलर्ट: प्रदेश के इन 17 जिलों में होगी भारी बारिश.... आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना.... मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....




रायपुर। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। गरज चमक के साथ तेज वर्षा होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है। यह अलर्ट अगले 4 घंटों के लिए है। अगले चार घंटे में प्रदेश के कोरिया, पेण्ड्रा, मुंगेली, राजनांदगाँव, दुर्ग, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर, महासमुंद, बलोदा, धमतरी और गरियाबंद में गरज चमक के साथ तेज वर्षा होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है।
अगले चार घंटे में बस्तर संभाग के कांकेर, कोण्डागांव, बस्तर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर और उससे लगे जिलों मेंगरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है।
एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए माध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक उपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण उड़ीसा और आसपासके उपर 0.9 से 2.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
कल दिनांक 27 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा भी होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में रहने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।