बिग CG न्यूज: मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा: PM मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में छत्तीसगढ़ से भी जगह मिलने की अटकलें तेज.... जानिए रेस में कौन-कौन चेहरे शामिल?.....

बिग CG न्यूज: मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा: PM मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में छत्तीसगढ़ से भी जगह मिलने की अटकलें तेज.... जानिए रेस में कौन-कौन चेहरे शामिल?.....


रायपुर। लोकसभा के मानसूत्र सत्र के दौरान केंद्र के नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल व विस्तार की संभावनाओं के बीच छत्तीसगढ़ से इसके दावेदारों को लेकर अटकलें भी लगाई जा रही हैं। बीेजेपी सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद अरुण साव, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, रायपुर सांसद सुनील सोनी, दुर्ग सांसद विजय बघेल और राज्य सभा सदस्य सरोज पाण्डेय के नाम पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, इसमें सरोज पाण्डेय को छोड़ दें तो सभी पहली बार के सांसद हैं। बीजेपी के भीतर चर्चा है कि मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में छत्तीसगढ़ का भी ध्यान रखा जाएगा। 

 

चर्चा है कि छत्तीसगढ़ से एकाध मंत्री बढ़ाए जा सकते हैं। राजधानी के सांसद होने के नाते सुनील सोनी भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की कोशिश में हैं। तो दुर्ग लोकसभा सीट से संसद में पहुंच चुकी सरोज पाण्डेय का नाम तो पहले भी कई बार केंद्रीय मंत्री बनाने के लिए चर्चा में आ चुका है। सरोज फिलहाल राज्य सभा सदस्य हैं। उधर, भाजपा के गलियारे में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय का नाम भी लिया जा रहा है तो बिलासपुर के सांसद अरुण साव का भी। अरूण साव हाईकोेर्ट वकील होने के साथ ही साहू समाज से आते हैं। जातीय वोटबैंक की दृष्टि से अरुण साव का पलड़ा हालांकि, भारी दिखता है। 

 

मौजूदा हालत में सरगुजा सांसद रेणुका सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। रेणुका महिला हैं और आदिवासी। इसके अलावा सूबे में राजनीतिक सक्रियता की बात करें तो वह शून्य ही कहा जाएगा। रेणुका सिंह से बीजेपी संगठन को कोई फायदा नहीं है। ना ही वो किसी धरना, प्रदर्शन में शरीक होती हैं और न ही महत्वपूर्ण विषयों पर उनका कोई बयान ही आता है। हालांकि, भाजपा के जानकारों को नहीं लगता कि निष्क्रिय होने के बाद भी बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व उन्हें मंत्री पद से हटाएगा। इसके पीछे उनका महिला और आदिवासी होना अहम माना जा रहा है। विजय बघेल प्रदेश के इकलौते ऐसे सांसद हैं जो सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 3.92 लाख वोटों से चुनाव जीते। सर्वाधिक मत से चुनाव जीतने के नाम उनका रिकॉर्ड है।