थाना प्रभारी ने अपने ही थाने में किया सुसाइड: दारोगा ने थाना परिसर में की खुदकुशी.... चार दिन पहले ही थानेदार पद से हुए थे सस्पेंड.... पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप......




...
डेस्क। झारखंड के पलामू में जिले के एक थाना प्रभारी लालजी यादव ने अपने ही थाने में आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे जिला प्रशसान और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं थाना प्रभारी की मौत के बाद लोगों में जमकर आक्रोश है। उन्होंने सड़क जाम कर दिया है। पुलिस ने उनके शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिया जाएगा। पलामू के नावाबाजार थाना के पूर्व प्रभारी लालजी यादव को चार दिन पहले ही थानेदार (SHO) के पद से सस्पेंड करते हुए लाइन हाजिर किया गया था।
इस घटना के बाद से ही इंस्पेक्टर परेशान थे। साहेबगंज के रहने वाले लालजी यादव के परिवार में उनकी पत्नी समेत 4 साल का एक मासूम बेटा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने आज नावा बाजार थाना के पास मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने नावाबाजार के थाना प्रभारी रहे को डीटीओ (जिला परिवहन पदाधिकारी) के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में निलंबित किया था। सोमवार की शाम में ही लालजी यादव नावाबाजार थाना पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने खुदकुशी कर ली। आपको बता दें कि लालजी यादव 2012 बैच के दारोगा थे।
वे पलामू के नावा बाजार थाने में पदस्थापित थे। पिछले दिनों पलामू के जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में इन्हें निलंबित कर दिया गया था। पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इन्हें सस्पेंड कर दिया था। लालजी यादव रांची के बुढ़मू थानेदार भी रह चुके थे। रांची के पिठोरिया थाना में भी पदस्थापित रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम को लालजी यादव नावाबाजार थाना पहुंचे थे। इसके बाद इन्होंने खुदकुशी कर ली। इससे नाराज ग्रामीणों ने आज नावा बाजार थाना के पास मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य सड़क को जाम कर दिया है।