CG ब्रेकिंग : तेज रफ्तार गाड़ी नहर में गिरी, जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज के अंतिम दर्शन करने आ रहे थे श्रद्धालु, 3 की मौत..

जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज के अंतिम दर्शन करने आ रहे थे श्रद्धालु, 3 की मौत..

CG ब्रेकिंग : तेज रफ्तार गाड़ी नहर में गिरी, जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज के अंतिम दर्शन करने आ रहे थे श्रद्धालु, 3 की मौत..
CG ब्रेकिंग : तेज रफ्तार गाड़ी नहर में गिरी, जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज के अंतिम दर्शन करने आ रहे थे श्रद्धालु, 3 की मौत..

The speeding car fell into the canal
राजनांदगांव :  राजनांदगांव से एक बड़ी खबर आ रही है। जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए आ रहे तीन लोगों की सड़क हादसे में जान चली गयी।

घटना में मृत तीनों लोग सतना से आ रहे थे। घटना सालेकसा महाराष्ट्र के पास की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक पानगांव मुंडीपार के बीच नहर में अनियंत्रित होकर गाड़ी घुस गयी।

घटना में मृत तीन लोगों में आशीष जैन, जितेंद्र जैन एवम एक अन्य शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक जिस गाड़ी से हादसा हुआ, उसमें हादसे के वक्त 6 लोग सवार थे ।

घटना के बाद आनन-फानन में गाड़ी से सभी घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीन लोगों की जान चली गयी थी। सालेकसा पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक ये भक्त संत आचार्य विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन के लिए मध्य प्रदेश राज्य के सतना जिले से छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के लिए निकले थे। इस बीच गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील के पनगांव में कार अनियंत्रित होकर पुजारीटोला बांध नहर में जा गिरी। नहर में पानी होने के कारण ये तीनों श्रद्धालु पानी में डूब गये।