CG News : मानसून सत्र शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा में बदली जाएगी इन दिग्गज नेताओं की सीट, जानिए क्या है वजह....
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 21 जुलाई तक रहेगा। इस सत्र में विधानसभा की सीटों में बदलाव किया जायेगा।




रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 21 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में विधानसभा की सीटों में बदलाव किया जायेगा। मंत्री टीएस सिंहदेव के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उनके बैठक व्यवस्था में यह बदलाव किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के लिए मंत्री रविंद्र चौबे की कुर्सी को आरक्षित किया जाएगा। जबकि रविंद्र चौबे को सिंहदेव की सीट आवंटित की जाएगी। संसदीय कार्यविभाग द्वारा विधानसभा की यह बैठक व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।
विधानसभा के आला अधिकारियों ने बताया कि, भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन के निधन के बाद कुछ विधायकों की बैठक व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि, विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से 21 जुलाई के आखिरी दिन उत्कृष्ट विधायकों और उत्कृष्ट पत्रकारों का राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के हाथों सम्मान होगा।
सत्र में वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है विधानसभा चुनाव से पहले सरकार कई घोषणाओं को पूरा करने के लिए राशि की मांग करेगी। ऐसे में करीब दस हजार करोड़ का अनुपूरक पेश किया जा सकता है। इसका अनुमोदन कैबिनेट की बैठक में हो गया है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से सात संशोधन विधेयक भी पेश किया जाएगा।