CG ब्रेकिंग: MP का लड़का, CG की लड़की को ले भागा.... शादी का वादा कर बनाता रहा शारीरिक संबंध.... फिर जो हुआ.... आरोपी गिरफ्तार......

CG ब्रेकिंग: MP का लड़का, CG की लड़की को ले भागा.... शादी का वादा कर बनाता रहा शारीरिक संबंध.... फिर जो हुआ.... आरोपी गिरफ्तार......


कवर्धा। नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले आरोपी को थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला कवर्धा जिले के सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र का है। लड़का किशोरी को ये कहकर अपने साथ ले गया था कि वो उसके साथ शादी करेगा। शादी तो नहीं कि पर उसके साथ रोज शारीरिक संबंध बनाता रहा। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो नाबालिग को कोरबा से छुड़ाया गया। आरोपी को भी पकड़ लिया गया है।

 

नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक के परिजनों के द्वारा थाना सिंघनपुरी जंगल आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि मेरी नाबालिक पुत्री अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिसका पता तलाश हम परिजनों के द्वारा अपने आसपास के रिश्तेदारों एवं जानने पहचानने वाले लोगों से हमारी लड़की के विषय में जानकारी लिए हैं। जिस पर सभी रिश्तेदारों एवं जान पहचान वाले लोगों के द्वारा लड़की का किसी भी प्रकार की जानकारी का ना होना बताया गया है। 

 

इस रिपोर्ट पर थाना सिंघनपुरी जंगल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बालिका संबंधी अपराध होने से तत्काल कबीरधाम जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को उक्त घटना से अवगत कराया गया। तत्काल थाने में उक्त नाबालिक बालिका के पता तलाश हेतु टीम गठित कर कबीरधाम जिले में एवं जिले से बाहर अन्य जिलों में पुलिस टीम रवाना किया गया। पुलिस टीम के लगातार प्रयास से जल्द ही अपहृत बालिका को दस्तयाब करने में थाना सिंघनपुरी पुलिस को सफलता प्राप्त हुआ। 

 

पुलिस टीम द्वारा नाबालिक से पूछताछ करने पर बताई कि आरोपी राहुल मरकाम निवासी केंदाटोला जिला बालाघाट द्वारा नाबालिक को शादी का प्रलोभन देकर थाना  सिंघनपुरी क्षेत्र से शादी का प्रलोभन देकर भगाकर अपने साथ कोरबा ले गया था। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार जहां पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया।

 

जिस पर थाना सिंघनपुरी में दर्ज अपराध क्रमांक 38/2020 धारा 363 ,366, 376 भा. द. वि. व 3,4 पास्को एक्ट कायम कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बालिका को विधिवत परिजनों के सुपुर्द किया गया।