बिग CG न्यूज: कैरेक्टर पर था शक तो पति ने उठाया खौफनाक कदम.... 19 वर्षीय नई नवेली दुल्हन की हत्या.... पत्नी को खौफनाक मौत देने के बाद पति ने किया आत्महत्या के प्रयास.... असफल हुआ तो कर दिया ये......




बेमेतरा 14 जुलाई 2021। पति ने अपनी पत्नी की घर में रखे बसुले से मारकर हत्या कर दी। पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बेमतरा जिले के नांदघाट थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बुचीपुर में चरित्र शंका में पति ने अपनी नई नवेली दुल्हन को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया और थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त केवल पति-पत्नी ही घर में थे।
परिवार के बाकी सभी लोग खेत चले गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव पहुंचे महिला के मायके पक्ष वालों का कहना है कि कावेरी की 2 माह पहले ही शादी हुई थी। तब से रामचरण दहेज के लिए परेशान कर रहा था। चरित्र को भी लेकर शंका करता था। जिसके कारण उसने बेहरमी से पत्नी की हत्या कर दी। चन्दनु चौकी प्रभारी रेशम भास्कर ने बताया कि प्रथम दृष्टि चरित्र शंका को लेकर हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा। महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
आरोपी पति से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। सुबह लगभग 8 बजे पति रामचरण उम्र 24 वर्ष ने अपनी पत्नी कावेरी साहू की घर में रखे बसुले से मारकर हत्या कर दी। महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी ने पत्नी को मारने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ। जिसके बाद चंदनु चौकी आकर आरोपी पति ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक था इसलिए यह खौफनाक कदम उठाया।