CG IAS ट्रांसफर BIG NEWS: IAS अफसरों का तबादला.... राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.... रीता शांडिल्य को राजस्व से हटाकर तकनीकी शिक्षा का सचिव बनाया गया.... अब इन्हें राजस्व का जिम्मा.... CEO की जिम्मेदारी इनको.... देखें सूची......

CG IAS ट्रांसफर BIG NEWS: IAS अफसरों का तबादला.... राज्य सरकार ने जारी किया आदेश.... रीता शांडिल्य को राजस्व से हटाकर तकनीकी शिक्षा का सचिव बनाया गया.... अब इन्हें राजस्व का जिम्मा.... CEO की जिम्मेदारी इनको.... देखें सूची......

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। रीता शांडिल्य, भा.प्र.से. (2002). सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार पदेन राहत एवं पुनर्वास आयुक्त व आयुक्त, भू-अभिलेख को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। रीता शांडिल्य, भा.प्र.से. द्वारा सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से भूवनेश यादव, भा.प्र.से. (2006). विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार) तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम केवल विशेष सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।

नीलम नामदेव एक्का, भा.प्र.से. (2005). सचिव, जनशिकायत निवारण विभाग तथा अति प्रभार संचालक विमानन सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा पदेन राहत एवं पुनर्वास आयुक्त व आयुक्त, भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है। आकाश छिकारा भा.प्र. से (2017) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, महासमुंद को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ करता है।

 

एस.आलोक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, दुर्ग (छ.ग.) को अस्थाई रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, महासमुन्द (छ.ग.) के पद पर पदस्थ किया गया है।