जीजा गिरफ्तार CG ब्रेकिंग: दो बच्चों के पिता ने नाबालिग साली को प्यार फंसाया और घर से ले भागा.... शारीरिक संबंध भी बनाए.... फिर हुआ ये.... अपनी ही साली से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार.... जीजा की काली करतूत जान हो जाएंगे हैरान.....




रायपुर 9 जुलाई 2021। दो बच्चों के पिता ने नाबालिग साली को प्यार फंसाया। फिर घर से ले भागा। शारीरिक संबंध भी बनाए। नाबालिक पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई। अब आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला रायपुर जिले के थाना आजाद चौक का है। आरोपी लड़की के साथ शहर छोड़ सकता है। टाटीबंध के पास से इसे घेरकर पकड़ा गया और लड़की को उसके घर वालों को सौंप दिया गया। रिश्तों को बदनाम करने की वारदात ही है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया पीड़िता की मां थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष को आरोपी शेख सईद द्वारा बहला फुसलाकर मोबाईल फोन से बात कर आश्रम के पास बुलाकर भगा कर ले गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अप०कo 102 / 2021 धारा 363 ता०हि० पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेकानंद आश्रम के पास आरोपी शेख सईद उर्फ शहीद के कब्जे से अपहृता नाबालिक उम्र 16 वर्ष को बरामद किया गया। आरोपी द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगाकर बलात्कार किया कि प्रकरण में दौरान विवेचना धारा 366, 376 भा.द.वि.एवं 46 पास्को एक्ट जोड़ी गयी। आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। आरोपी पीड़िता का सगा जीजा है।