मेरा देश “भारत” की प्रगति व उन्नति का सहज मार्ग: “जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं,वह हृदय नहीं वह पत्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं.

The easy way to the progress and progress of my country

मेरा देश “भारत” की प्रगति व उन्नति का सहज मार्ग: “जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं,वह हृदय नहीं वह पत्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं.
मेरा देश “भारत” की प्रगति व उन्नति का सहज मार्ग: “जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं,वह हृदय नहीं वह पत्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं.

NBL, 11/02/2023, Lokeshwer Prasad Verma, Raipur CG: The easy way to the progress and progress of my country “India”: “The one who is not filled with feelings, who does not have juice, is not a heart, is a stone that does not have love for the country.“जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं, वह हृदय नहीं वह पत्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं, पढ़े आगे विस्तार से.... 

हमारे देश के विकास के लिए बहुत आवश्यक है, यह तभी संभव हो सकता है, जब देश में अनुशासित, समय के पाबंद, कर्तव्यपरायण और ईमानदार नागरिक हों। हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। परिवार एवं आसपास के लोगों से मेलजोल और समन्वय के साथ रहना चाहिए। इससे परिवार और समाज में शांति व आपसी प्रेम और परस्पर विश्वास की रसधार बहेगी। 

मन में एक अजीब सी हलचल उत्पन्न नहीं होगी और देश के लिए देश की उन्नति के लिए मन में कुछ कर गुजरने की इच्छा जागृत नहीं होती इसी के तहत हमारे देश भारत में जिसके सिर पर हिमालय रूपी मुकुट है जो नदी और प्राकृतिक संपदाओं के बदौलत हमारे देश की उन्नति में अग्रसर है, तो हम क्यों नहीं आगे बढ़ रहे हैं, देश के उन्नति विकास के लिए आओ हम सब एक संकल्प लें राष्ट्र प्रथम का शपथ, शपथ शपथ... फिर आपका हमारा धर्म। * देश की उन्नति हमारी उन्नति..... हमारा भारत देश की उन्नति हम पर ही निर्भर करती है हमें हमारे देश की उन्नति पर महत्व देते हुए सबसे पहले हमारे क्या कर्तव्य है यह समझना जरूरी एक व्यक्ति उन्नति उसके राष्ट्र उसकी स्वयं की उन्नति है इसके लिए सबसे पहले तो हमारे क्या कर्तव्य है ये समझना होगा आर्थिक विकास में वृद्धि, अनुशासन ,अच्छी शिक्षा, हमारे देश की गरीबी को मिटाने ,सभी राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को मिटाना जरूरी है सभी के आदर की भावना रखकर वोट डालने जाना सभी वह कार्य जो देश की उन्नति में बाधा पहुंचाते हैं उन्हें खत्म करना वह बाधाएं खत्म होगी तभी देश और हमारी उन्नति संभव है।

* अनेकता में एकता भारत की राष्ट्रीय विशेषता... 

हमारे देश भारत के उन्नति का एक महत्वपूर्ण तत्व अनेकता में एकता की भावना है हमारे देश में विभिन्न जाति और धर्म के लोग हैं जो आपस में मिलकर रहते हैं जो हमारे उन्नति का एक अति आवश्यक तत्व है भारत देश में हर एक हजार किलोमीटर पर बोलियां बदलती है, तरह-तरह की बोलियां व संस्कृति है जो हमारे देश को एक धागे में बांधे रखती है और यही कारण है कि इस एकता की वजह से ही हमारा देश भारत नित्य नए आयाम कायम कर रहा है और उन्नति प्राप्त कर रहा है। 

* देश की उन्नति के लिए भारतीय सशस्त्र बल...  हमारे भारत देश की सहस्त्र बल में चार बड़ी सैन्य शक्ति है जो हर युद्ध में विजय प्राप्त करती है और इसकी वजह से ही कोई आतंकवाद या घुसपैठिया हमारे देश को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाता है इसकी सैन्य सकती कि रक्षा की वजह से ही हमारे देश में इतनी उन्नति हुई है हमारे देश के पास स्वयम की अत्याधुनिक मिसाइलें व अस्त्र सस्त्र है, जो दुश्मन देश कापति है। 

1.देश के उन्नति के लिए देश में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का होना भी जरूरी है जो हर स्तर से देश में देश व विदेश के व्यापारी व पर्यटक आते जाते रहे। 

2. देश की उन्नति में भारतीय रेलवे का बहुत बड़ी योगदान रहा है जो देश के हर एक कोने से देश के लोग आवाजाही कर रहे हैं, इससे देश के लोगों को भी फ़ायदा मिल रहे है और सरकार को भी फायदा मिल रहे हैं, आर्थिक स्थिति से दोनों का उन्नति देश में हो रहा है।

3. देश के उन्नति में अच्छे सड़क का होना भी जरूरी है, आज देश में जो भी लोग व्यापार कर रहे हैं, वह सब अच्छे मजबूत रोड रास्ता को ही देखकर व्यापार व्यवसाय कर रहे हैं। 

* उत्पादन के मामले में देश की उन्नति.... सबसे सस्ती दरों पर हमारे देश भारत में वायरलेस टेलीफोन प्रदान करने वाला देश बना दुनिया का सबसे कम लागत वाला सुपर कंप्यूटर भारत ने तैयार किया है नैनो सबसे सस्ती जो कि हमारे देश में बनी दोपहिया वाहनों के उत्पादन में भी भारत सबसे आगे है। दूध और मक्खन में हमारा भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है,भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक और उपभोक्ता राष्ट्र भी है। आज वर्तमान समय में भारत सरकार मेक इन इंडिया व स्टार्टअप व आत्मनिर्भर भारत के साथ साथ कृषि जगत को भी बढ़ावा दे रहे हैं। 

* प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष में देश के उन्नति... आज हमारे देश प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष में सबसे उन्नत राष्ट्र में से एक है 1975 में हमारे देश में अंतरिक्ष के उपग्रहों का डिजाइन तैयार किया था जिसका नाम गणितज्ञ भारतीय ज्योतिष आचार्य आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था और अब हमारा भारत देश मंगल ग्रह की कक्षा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश और पहले ही प्रयास में पहुंचने वाला पहला देश बना है चंद्रमा पर मिट्टी में पानी की मौजूदगी की खोज सर्वप्रथम भारत की ही देन है। अभी वर्तमान समय में भारतीय वैज्ञानिक एक से बढ़कर एक नया इतिहास रच रहा है, जो देश के उन्नति के लिए पूरी तरह से समर्पित है। 

* शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति... शिक्षा के क्षेत्र पर उन्नति शिक्षा और डिजिटल इंडिया में भारत में स्वतंत्रता के बाद लगातार विकास दर बढ़ रही है भारत की वर्तमान साक्षरता दर 74.4 प्रतिशत है, कोरोना काल के लाकडाऊंन में इसका महतत्व और बढ़ गया जिसका भरपूर फायदा देश के स्कूली बच्चों को मिला और जब दुनिया देशों के स्कूली शिक्षा का स्तर गिर रहा था तो भारत का स्कूली शिक्षा स्तर और बढ़ रहा था और बढ़ गया। 

     “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी.”

हमारे देश अत्यंत प्राचीन देश है जो सोने की चिड़िया कहकर पुकारा जाता था तक्षशिला तथा नालंदा विश्वविद्यालय संपूर्ण विश्व में ज्ञान का प्रकाश फैला कर देश की उन्नति कर रहे है।आप खुद ही सोचिए जब देश विदेश से विद्यार्थियों आकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो हमारे देश की शिक्षा ने देश की उन्नति में कितना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है।

देश की उन्नति में शिक्षा का अत्यधिक महत्व है शिक्षा ही है जो हमारे देश का भविष्य निर्धारित करती हर विद्यार्थी का भविष्य शिक्षा पर ही निर्भर होता है शिक्षा के बल पर कई आविष्कार होते हैं इन्हीं अविष्कारों की वजह से प्रत्येक व्यक्ति के जीवन आसान बन जाता है। हमारे देश के विद्यार्थी अच्छी शिक्षा प्राप्त करके हमारे देश की उन्नति में अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं।

* मिड डे मील योजना देश की उन्नति का एक तत्व...भारत की मिड डे मील योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्कूल भोजन कार्यक्रम योजना है जो रोजाना 120 मिलियन बच्चों को खाना खिलाती है, और हमारा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना दुनिया में सबसे बड़े कार्यक्रम में से एक है।

* कृषि क्षेत्र में उन्नति.... कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति की वजह से खाद्यान उत्पादन में चार गुना से भी अधिक बढ़ोतरी हुई है कृषि से हमारे देश के आधे से अधिक लोगों का जीवन यापन चलता है और इसमें भी हमारे भारत देश ने बहुत उन्नति की है।

* देश की उन्नति में महिलाओं का योगदान... हमारे देश की महिलाये आज हर क्षेत्र में अग्रणी है और देश की उन्नति में सहायता प्रदान कर रही है प्रधानमंत्री ,राष्ट्रपति ,लोकसभा अध्यक्ष, नेता, डॉक्टर, वकील, पुलिस ,सेना में सभी जगह आज हमारे देश की महिला अग्रणी है यहां तक कि पूरी दुनिया में मिस यूनिवर्स, मिस वर्ल्ड बन कर देश का नाम रोशन कर रही हैं हमारे देश में अभी कई महिलाएं मुख्यमंत्री के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं सो प्रतिशत महिलाएं कोडा स्सेरी पंचायत में निर्वाचित सदस्य है।हमारे देश की उन्नति में महिलाओं ने साबित कर दिया कि वह भी किसी से कम नहीं है। 

* स्वतंत्रता से अब तक देशोन्नती.... हमारे भारत देश को स्वतंत्र हुए 75 साल बीत चुके हैं और हम आज अमृत काल में है और उन 75 सालों से पहले हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी में गिरफ्त था बड़ी मेहनत और कई बलिदानों के बाद हमारे देश में स्वतंत्रता हासिल कि जिस प्रकार भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था उसका कण-कण को अंग्रेज हमारे देश को गुलाम बनाकर छीन कर ले गए परंतु हमारे देश के महान देशभक्तों ने हमे स्वतंत्रता दिलाई और इस स्वतंत्रता के बाद आज हमारा भारत देश अंग्रेजों के बराबर ही तरक्की कर के उनके साथ कदम से कदम मिलाकर दो कदम आगे बढ़ रहा है या यूं भी कह सकते कि कई बातों में उनसे आगे होकर उन्नति के पथ पर हम अग्रसर है।

हमारे भारत देश ने स्वतंत्रता से लेकर अब तक कई आयाम कायम किये है गांव से लेकर शहर और शहर से लेकर देश और देश से लेकर विदेश तक अपनी उन्नति के झंडे गाड़े हैं हमारे देश की स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई ने देश के उन्नति के बारे में कहा था कि... बाधाएं आती हैं आएं घिरें प्रलय की घोर घटाए, पावों के नीचे अंगारे , सिर पर बरसें यदि ज्वालाए, निज हाथों में हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा। कदम मिला कर चलना होगा।