CG- शराबी प्राचार्य पर गिरी गाज: DEO ने जारी किया आदेश.... शराबी प्राचार्य को हटाया गया.... DEO कार्यालय अटैच.... प्रिंसिपल शराब पीकर आते थे स्कूल.... और फिर.... देखें आदेश.....

CG- शराबी प्राचार्य पर गिरी गाज: DEO ने जारी किया आदेश.... शराबी प्राचार्य को हटाया गया.... DEO कार्यालय अटैच.... प्रिंसिपल शराब पीकर आते थे स्कूल.... और फिर.... देखें आदेश.....

...

धमतरी। जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी ने आदेश जारी करते हुए कुलदीप सिंह ठाकुर प्राचार्य को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी में संलग्न करते हुए शाला के वरिष्ठ व्याख्याता वेदराम सेन को शालेय प्रभार सौंपा है। कलेक्टर के आदेश के बाद डीईओ रजनी नेल्सन ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावा के प्राचार्य कुलदीप सिंह ठाकुर को DEO कार्यालय धमतरी अटैच कर दिया गया है। वेदराम सेन सिहावा स्कूल के नए प्रभारी प्राचार्य होंगे। आरोप था कि प्राचार्य कुलदीप सिंह ठाकुर स्कूल में शराब का सेवन कर आते है। उनका स्कूल आने, जाने का कोई टाइम नहीं है। 

जब से स्कूल में उनकी पदस्थापना हुई है। तब से स्कूल के क्रियाकलाप और बच्चों की पढ़ाई पर खासा असर पड़ा है। जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कुलदीप सिंह ठाकुर प्राचार्य शास०उ०मा०वि० सिहावा (टी संवर्ग) के द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन के प्रति घोर लापरवाही एवम् उदासीनता बरतने कर्तव्य पर अनियमिति उपस्थिति एवम् शालेय अनुशासन प्रभावित होने के कारण शाला एवम् छात्र हित में ठाकुर को आगामी आदेश पर्यन्त तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी में संलग्न करते हुए शाला के वरिष्ठ व्याख्याता वेदराम सेन व्या. (एल०बी०) को शालेय प्रभार सौंपा जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

देखें आदेश