CG ब्रेकिंग: BJP के आक्रामक तेवर का श्रीगणेश.... किसानों को लेकर BJP करेगी 26 जुलाई को उग्र आंदोलन.... किसान मोर्चा करेगा विधानसभा वार प्रदर्शन.... ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना......

CG ब्रेकिंग: BJP के आक्रामक तेवर का श्रीगणेश.... किसानों को लेकर BJP करेगी 26 जुलाई को उग्र आंदोलन.... किसान मोर्चा करेगा विधानसभा वार प्रदर्शन.... ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना......

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के आनंद नगर स्थिति निवास में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में विशेष रूप से नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक व पूर्व कृषि मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल मौजूद थे। बैठक में प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा 26 जुलाई को विधानसभा वार उग्र प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गयी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। 

 

 

किसानों के हितों की जरा भी इस सरकार को ध्यान नहीं है। पूरे प्रदेश में नकली बीज, खाद को लेकर गिरोह सक्रिय है। जिस प्रदेश सरकार की मौन समर्थन है। इसके खिलाफ किसान मोर्चो पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर प्रदर्शन करेगी। पूर्व कृषिमंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में जब हमारी सरकार थी तो किसानों के हितों में कई ऐतिहासिक कदम उठाये गये लेकिन वर्तमान की कांग्रेस केवल किसानों के नाम पर छल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को छलने वाली इस सरकार के खिलाफ हमारा विरोध जारी रहेगा। 

 

 

किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि खाद व  बीज की आपूर्ति प्रदेश की सरकार करने में असफल है। जिसे लेकर प्रदेश के किसानों में काफी आक्रोश है। किसान के बीच 26 जुलाई को इन मुद्दों लेकर विधानसभा वार विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। जिससे  कांग्रेस की सरकार किसानों के हितों में फैसला लेने को विवश होना पडे। प्रदेश किसान मोर्चो के प्रदेशाध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि इस आंदोलन को सफल बनाने के लिये किसान मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता जुटेगा। इसकी तैयारी को लेकर जिलावार 21, 22 व 23 जुलाई को बैठक आयोजित की गयी है। 

 

खाद की किल्लत को लेकर भाजपा किसान मोर्चा का 26 जुलाई को ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना

 


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा है कि प्रदेश सरकार के किसान-विरोधी चरित्र ने प्रदेशभर में किसानों को संत्रस्त कर रखा है। प्रदेश में खाद की क़िल्लत और कालाबाज़ारी की ख़बरों उल्लेख करते हुए साय ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, प्रदेश के किसान धोखाधड़ी, छलावा और वादाख़िलाफ़ी के साथ ही प्रदेश सरकार की तुग़लक़शाही से निराश और हताश हो चले हैं। साय सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

 

 


साय ने राज्य सरकार को हर मोर्चे में विफल बताते हुए सरकार की किसान विरोधी नीति के ख़िलाफ़ किसान मोर्चा को सड़क की लड़ाई लड़ने को कहा एवं इस संबंध में आवश्यक रणनीतिक दिशा-निर्देश दिए। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने की। बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष-महामंत्री शामिल हुए। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। 

 

 

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश की सहकारी समितियों में किसानों को खाद नहीं मिल रही है जिससे किसान परेशान हैं और खरीफ फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ने लगी है, वहीं खुले बाजार में रासायनिक खाद भारी मात्रा में उपलब्ध है जिसे किसान अधिक कीमत पर खरीदने मज़बूर हैं। सरकार के संरक्षण में खाद की कालाबाजारी की जा रही है। 

 

 

किसान मोर्चा ने जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना देकर सरकार को आगाह किया है कि खाद की किल्लत शीघ्र दूर करें किंतु सरकार के ढुलमुल रवैया के कारण आज भी सोसाइटियों में खाद नहीं है। राज्य सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ किसान मोर्चा का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया कि 26 जुलाई को सभी विकासखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना देकर किसानों को शीघ्र ही खाद उपलब्ध कराने की मांग करें। जायसवाल ने धरना आंदोलन के लिए सभी जिला अध्यक्षों को प्रभारी नियुक्त करने को कहा है।