VIDEO: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को आया गुस्सा.... पीसीसी चीफ ने साथ चल रहे समर्थक को जड़ा थप्पड़.... फिर हुआ ये.... कांग्रेस प्रमुख के तमाचा मारने का वीडियो Viral.... गरमाई सियासत.... देखें VIDEO.....




कर्नाटक। कांग्रेस नेता को एक कार्यकर्ता की हरकत नागवार गुजरी। गुस्से में उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार ने अपने साथ चल रहे समर्थक को अचानक थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। घटना का वीडियो वायरल होने पर लोग शिवकुमार को कोस रहे हैं। कंधे या आसपास पर रखने का प्रयास करता है। तभी कांग्रेस नेता भड़क उठते हैं। वे अपने इस समर्थक के थप्पड़ मार देते हैं।
शिवकुमार वयोवृद्ध नेता और पूर्व मंत्री जी. मेडेगौड़ा का हालचाल जानने के लिए कर्नाटक के मांड्या के दौरे पर थे। वीडियो में एक शख्स को शिवकुमार के पास चलते हुए दिखाई देता है। वह अपना हाथ शिवकुमार के कंधे या आसपास पर रखने का प्रयास करता है। तभी कांग्रेस नेता भड़क उठते हैं। वे अपने इस समर्थक के थप्पड़ मार देते हैं। शिवकुमार को जब पता चला कि उनके साथ भीड़ में मीडिया भी मौजूद है और घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया है तो उन्होंने उसे डिलीट करने का आग्रह किया, लेकिन वीडियो डिलीट होने की बजाए वायरल हो गया।
अब शिवकुमार पर लोग सोशल मीडिया में गुस्सा उतार रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस मामले में सोशल मीडिया पर आलोचना की है। वायरल वीडियो में शिवकुमार को, एक व्यक्ति के उनके नजदीक जाकर साथ-साथ चलने और छूने की कोशिश से गुस्से में आते हुए देखा जा सकता है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख ने गुस्से में कहा कि आपको जिम्मेदार होना चाहिए। ऐसा कहा गया है कि वह व्यक्ति पार्टी का कार्यकर्ता ही है। ट्वीट करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्होंने शिवकुमार को 'हिंसा का लाइसेंस' दे रखा है।
देखें वीडियो