बैगा गिरफ्तार CG ब्रेकिंग: नाबालिग से छेड़छाड़.... दो दिन पहले दुष्कर्म के आरोप में चेला पहुंचा था जेल.... अब गुरु भी हुआ गिरफ्तार.... जानें मामला.....

बैगा गिरफ्तार CG ब्रेकिंग: नाबालिग से छेड़छाड़.... दो दिन पहले दुष्कर्म के आरोप में चेला पहुंचा था जेल.... अब गुरु भी हुआ गिरफ्तार.... जानें मामला.....

गरियाबंद। नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला गरियाबंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। गुरु चेले पर जवानी का जोश इस कदर हावी हुआ कि नाबालिग बच्चियों को ही अपना शिकार बनाने लगे। पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में आज एक बैगा को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले ही पुलिस ने उसके चेले को नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सिटी कोतवाली गरियाबंद की त्वरित कार्यवाही से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जेल भेजा गया। 

 

मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र का है। प्रार्थी ने सिटी कोतवाली गरियाबंद में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम कुरुभाटा के माखन ध्रुव लड़की को नाबालिक जानते हुए जबरदस्ती घर में घुसकर लज्जा भंग करने के नियत से जबरदस्ती छेड़खानी किया है। इस संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद में अपराध दर्ज किया गया। 


         
मामला गंभीर एवं बालिका का छेड़खानी से सम्बंधित होने पर घटना की जानकारी तुरंत जिला के आला अधिकारियों का दी गई। कोतवाली टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश में जुट गये। आरोपी को जिसके बाद आरोपी को अप क्रमांक195/21 धारा 354, 354 ग 354 घ 451 भादवी 12 पॉक्सो अधिनियम में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी माखन ध्रुव उम्र 32 साल निवासी ग्राम कुरुभाटा थाना है।