होलिका दहन के दिन से फरार आरोपी जनपद सदस्य गिरफ्तार....... इस मामले में की थी पुलिस ने रेट कार्रवाई

होलिका दहन के दिन से फरार आरोपी जनपद सदस्य गिरफ्तार....... इस मामले में की थी पुलिस ने रेट कार्रवाई

बलौदाबाजार:-सिटीकोटवाली ने 28 मार्च होलिका दहन के दिन जनपद सदस्य देव शरण यादव के घर डमरु में रेड मार कार्यवाही करते हुए 47 हजार 205 रुपए के अवैध शराब को जप्त किया था।इस दौरान आरोपी जनपद सदस्य फरार हो गया था जिसे पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि होलिका दहन के दिन 28 मार्च को मुखबीर सूचना पर जनपद सदस्य देवचरण यादव(32) पिता छोटकु राम यादव ग्राम डमरू का मध्यप्रदेश  की अंग्रेजी गोवा शराब  खेत में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना पर खरचा खार में महेशु यादव (आरोपी का बड़े पिताजी)  के खेत में आरोपी देवचरण यादव गोवा अंग्रेजी शराब को अवैध रूप से बिक्री करने छिपा कर रख रहा था। रेड कार्यवाही करने पर 09 पेटी कार्टून मध्यप्रदेश अंग्रेज़ी गोवा शराब को छोडकर भाग गया समक्ष गवाहान के 09 नग सफेद रंग के कार्टुन के अंदर गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब सीलबंद कुल 450 नग पौवा कुल 81 बल्क लीटर जुमला कीमती 47 हजार 205 रूपया को घटना स्थल से जप्त किया  गया था। मौके पर आरोपी के खिलाफ 34(2), 36 आबकारी एक्ट  कायम किया गया था। आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था।  रविवार को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी देवचरण यादव अपने घर छिपकर बैठा है, कि सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। 

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक विरेन्द्र सिंह , प्रधान आरक्षक अरसद खान ,  आरक्षक प्रवेश भारती, भगवती ढीढ़ी , हेमंत बंजारे, संतोष कोसले , महिला  आरक्षक लखेश्वरी कुर्रे शामिल रहे।