`जालिम` हॉस्पिटल की करतूत से उबल उठेगा खून: अस्पताल में सर्जरी के दौरान रोने लगी महिला.... अस्पताल ने वसूल लिए `आंसू` पोंछने के पैसे.... लगाया इतने का चार्ज......




डेस्क। डॉक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है, जिन्होंने कोरोना काल में लाखों लोगों की जान बचाई, लेकिन बहुत से प्राइवेट अस्पताल मरीजों की दिक्कत को नहीं समझते। वो कोशिश करते हैं कि ज्यादा लंबा बिल मरीज को पकड़ाकर मुनाफा कमाया जाए। भारत के साथ ही विदेशों के अस्पताल में भी यही हाल है। अब एक अस्पताल ने मरीज का बिल बढ़ाने के लिए जो किया, उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। अगर कोई सर्जरी या इंजेक्शन लगवाते वक्त आप रोने लगें और हॉस्पिटल के बिल में आपके रोने को भी जोड़कर आपसे पैसे एंठ लिए जाएं तो आप क्या करेंगे? बेशक आप हैरान हो जाएंगे। हाल ही में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ और इस वाकये ने उसे तो दंग किया है, उसके साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी ये देखकर दंग रह गए।
ट्विटर पर मिज नाम की एक महिला यूजर ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया। महिला अमेरिका की है। उनको तिल की सर्जरी करवानी थी। जिसके लिए वो एक प्राइवेट अस्पताल में गईं। साथ ही वहां पर इलाज के पूरे खर्च का ब्योरा लिया। कुछ दिनों बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती होकर पूरी सर्जरी करवाई, लेकिन जब डिस्चार्ज होते वक्त उन्होंने बिल मांगा, तो उसका एक प्वाइंट देखकर वो चौंक गईं। महिला का दावा है कि जब सर्जरी हो रही थी, तो वो रोने लगीं। आमतौर पर सबके साथ ऐसा होता है, लेकिन अस्पताल ने उनके रोने और आंसू पोंछने का पैसा बिल में जोड़ दिया।
मिज ने आगे बताया कि उनका बिल 223 डॉलर था, भारत के हिसाब से देखें तो ये राशि 16,500 रुपये के करीब होगी। जिसमें रोने के लिए उनसे 11 डॉलर (करीब 800 रुपये) लिए गए। इस सर्विस को बिल में ब्रीफ इमोशन नाम से चार्ज किया गया है। आपको बता दें कि ट्विटर पर इस पोस्ट को 2 लाख के करीब लोगों ने लाइक किया है और हजारों लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। कई लोगों ने कमेंट कर अस्पताल को बुरा-भला कहा जबकि कुछ लोग मस्ती करने के मूड में दिखे। एक शख्स ने पूछा कि रोने के लिए जो 2 डॉलर का डिस्काउंट मिला क्या उससे आप खुश हुईं? जबकि एक शख्स ने पूछा कि क्या आपका हेल्थ केयर भावनाओं को भी कवर करता है।