CG ब्रेकिंग : टी एस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस में इस रोल में नजर आएंगे टी एस बाबा,देखिये आदेश….
टी एस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस में इस रोल में नजर आएंगे टी एस बाबा




रायपुर : कांग्रेस ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम की अध्यक्षता वाली इस 16 सदस्य समिति में वरिष्ठ नेताओ के साथ पार्टी की दूसरी पंक्ति के नेताओ को जगह दी गई है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को चुनाव घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनाया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, आनंद शर्मा, रंजीत रंजन और जिग्नेश मेवानी सहित कई नेताओ को समिति में शामिल किया है।
पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कहा था कि पार्टी चुनाव तैयारियों को रफ्तार देते हुए जल्द समितियों का गठन करेगी। पार्टी लोकसभा सीट पर पर्यवेक्षक नियुक्त करने के साथ उम्मीदवारों के चयन के लिए छानबीन समिति का भी गठन करेगी।