CG News : स्कूल में अचानक बच्चे होने लगे बेहोश, आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल में किया गया भर्ती, मचा हड़कंप.....

जिले के शासकीय स्कूल के 8 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ी है। आनन फानन में सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

CG News : स्कूल में अचानक बच्चे होने लगे बेहोश, आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल में किया गया भर्ती, मचा हड़कंप.....
CG News : स्कूल में अचानक बच्चे होने लगे बेहोश, आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल में किया गया भर्ती, मचा हड़कंप.....

कवर्धा। जिले के शासकीय स्कूल के 8 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ी है। आनन फानन में सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। खबर लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम दलपुरवा के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 8 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आनन फानन में संजीवनी 108 की मदद से सीएचसी पिपरिया में इलाज के लिए सभी बच्चों को भर्ती किया गया है। फिलहाल बच्चों की तबियत बिगड़ने का कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं परिजनों में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य अमला इलाज में जुटा हुआ है।