CG प्रमोशन-ट्रांसफर BIG NEWS: उप निरीक्षक को मिला आऊट आफ टर्न प्रमोशन.... निरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत.... SI और 9 हेड कॉन्स्टेबल को मिली पदोन्नति.... प्रधान आरक्षक भी बने सहायक उपनिरीक्षक.... 17 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले.... देखें लिस्ट.....
Sub Inspector got out of turn promotion promoted to the post of Inspector Principal constable assistant sub-inspector




...
रायगढ़। उप निरीक्षक प्रवीण मिंज को आऊट आफ टर्न प्रमोशन मिला है। निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए है। आईजी बिलासपुर संभाग रतन लाल डांगी ने एक उप निरीक्षक और 9 प्रधान आरक्षकों को पदोन्नत किया गया है। साथ ही रायगढ़ जिले में पदस्थ उप निरीक्षक सहित 17 पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर लिस्ट भी जारी की गई है। जिले के 7 प्रधान आरक्षक भी सहायक उपनिरीक्षक बने। रेंज कार्यालय बिलासपुर ने पदोन्नति सूची जारी की है।
पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश दिनांक 24/02/2022 के अनुसार जिला रायगढ़ में पदस्थ उप निरीक्षक प्रवीण मिंज (थाना प्रभारी छाल) सहित पुलिस मुख्यालय विशेष आसूचना शाखा (SB) में कर्तव्यस्त उपनिरीक्षक यमुनेश्वर जोशी एवं सहायक उपनिरीक्षक रवि देशमुख को विभिन्न पुलिस- नक्सली मुठभेड़ों में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने के फलस्वरुप पुलिस रेगुलेशन एवं सशस्त्र बल अधिनियम में विधित प्रावधान के अनुरूप क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की गई है जिसके अनुसार उपनिरीक्षक प्रवीण मिंज और उपनिरीक्षक यमुनेश्वर जोशी निरीक्षक बनाए गए हैं वहीं सहायक उपनिरीक्षक रवि देशमुख को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।
वहीं आज दिनांक 02.03.2022 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति सूची प्रकाशित किया गया है जिसमें जांजगीर जिले के 2 तथा रायगढ़ जिले के 7 प्रधान आरक्षक पदोन्नत होकर सहायक उपनिरीक्षक बनाए गए हैं। जिला रायगढ़ से प्रधान आरक्षक (1) राजेश कुमार दर्शन (2) उमा शंकर नायक (3) राजेंद्र पटेल (4) विजय कुमार गोपाल (5) हेमंत कुमार कश्यप (6) महिला प्रधान आरक्षक मंजू मिश्रा एवं (7) विश्व चंद्रा को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।