CG ट्रांसफर ब्रेकिंग: SP ने जारी किया आदेश..… पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल….. लगभग सभी थाना प्रभारी बदले.... जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी….. देखें ट्रांसफर लिस्ट…….

CG ट्रांसफर ब्रेकिंग: SP ने जारी किया आदेश..… पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल….. लगभग सभी थाना प्रभारी बदले.... जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी….. देखें ट्रांसफर लिस्ट…….

मुंगेली 8 जून 2021। मुंगेली में पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। मुंगेली पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर ने आदेश जारी किया है। मुंगेली एसपी अरविंद कुजूर ने आदेश जारी करते हुए 10 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। सूची में उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक के नाम शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर ने अचानक जिले के लगभग सभी थानों,चौकियों के प्रभारियों में फेरबदल कर बड़ी सर्जरी की है।

 

सिटी कोतवाली मुंगेली के प्रभारी एवं फास्टरपुर थाना प्रभारी को यथावत रख सभी थानेदार बदले गए हैं। इसमे कुछ थानों में पदस्थ रहे सब इंस्पेक्टर को उनके मूल पद अनुसार थाना भेजा गया है। जिसमे आलोक सुबोध को अब थाना प्रभारी लोरमी से कोतवाली में सब इंस्पेक्टर के रूप में भेजा गया है। उसी प्रकार सहायक उप निरीक्षक सुशील बंछोर को सरगांव एएसआई से अब चिल्फी प्रभारी बनाया गया है।

 

लाइन से अब एएसआई भानू प्रताप बर्मन को साकेत प्रभारी बना कर चांस मिला है। कोतवाली में पदस्थ रहे सब इंस्पेक्टर अमित कुमार कौशिक को अब लालपुर थाना प्रभारी के रूप में भेजा गया है। इसके अलावा जो सब इंस्पेक्टर या एएसआई थाना प्रभारी रहे उन्हें पद अनुसार थानों में भेजा गया है।

 

एसपी ने आदेश में कहा है कि निम्नलिखित अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश पर्यन्त तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख दर्शित थाना / चौकी / शाखा में अस्थाई रूप से पदस्थ किया जाता है।

 

देखें लिस्ट