PHOTOS- गुड न्यूज: मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस Sonam Kapoor.... सोनम कपूर ने बेबी बंप के साथ शेयर कीं तस्वीरें.... बस इतने महीने बाद घर में आ जाएगा नन्हा मेहमान.... जानें कब मां बनेंगी सोनम कपूर.... देखें तस्वीरें....

Sonam Kapoor Pregnant become mother after 4 years marriage baby bump photo share

PHOTOS- गुड न्यूज: मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस Sonam Kapoor.... सोनम कपूर ने बेबी बंप के साथ शेयर कीं तस्वीरें.... बस इतने महीने बाद घर में आ जाएगा नन्हा मेहमान.... जानें कब मां बनेंगी सोनम कपूर.... देखें तस्वीरें....

...

Sonam Kapoor Pregnant: एक्ट्रेस सोनम कपूर ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। सोनम कपूर (Sonam Kapoor Pregnant) मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्दी ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। सोनम ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। सोनम ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- चार हाथ, जो आपको जितना हो सके उतने अच्छे से आपकी परवरिश करेंगे। दो दिल जो आपके साथ धड़केंगे। एक परिवार जो आपको प्यार और सपोर्ट देंगे। हम आपके आने का इंतजार कर रहे हैं।

 

सोनम की इन तस्वीरों पर बॉलावुड सितारों के कमेंट आने शुरू हो गए हैं। भूमि पेडनेकर ने दिल के इमोजी के साथ कपल को आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दी हैं। एकता कपूर, जान्हवी कपूर, करीना कपूर, रविना टंडन, करिश्मा कपूर ने सोनम की तस्वीर पर कमेंट कर अपना प्यार जताया है। एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ जो फोटोज शेयर की हैं उनमें वह पति आनंद की गोद में लेटी हुई हैं। फोटोज में सोनम ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है और बेबी बंप पर अपना हाथ रखा हुआ है। सोनम अपनी शादीशुदा जिंदगी में भी बहुत खुश है और अक्सर पति आनंद अहूजा के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

 


सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी को चौथ महिना चल रहा है और एक्ट्रेस अब से 5 महीने बाद  यानी अगस्त के तीसरे  हफ्ते में कभी भी मां बन सकती हैं। आपको बता दें कि शादी के करीब 4 साल बाद सोनम प्रेग्नेंट हुईं हैं। सोनम साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहुजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर से उनके फैंस और परिवार वाले बहुत खुश हैं। शादी के बाद से ही सोनम कपूर फिल्मों से दूर फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। आखिरी बार सोनम द जोया फैक्टर फिल्म में नजर आई हैं।