पोलियो अभियान में सिन्धुसेना ने दी सेवाएं

पोलियो अभियान में सिन्धुसेना ने दी सेवाएं

(नया भारत लाइव) भीलवाड़ा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा शहर में जगह-जगह लगाये गए पोलियो के बूथों पर 0-5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। वहीं शहर के शास्त्रीनगर क्षेत्र में बाबा राम देव मंदिर के निकट सिन्धुसेना के जिलाध्यक्ष किशोर लखवानी ने भी अपनी सेवाएं देकर पोलियो अभियान में भागीदारी निभाई।