होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: स्कूल प्रबंधक के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट.... तीन युवतियां व चार युवक गिरफ्तार.... बेहद आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां.....

होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: स्कूल प्रबंधक के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट.... तीन युवतियां व चार युवक गिरफ्तार.... बेहद आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां.....

...

डेस्क। स्कूल प्रबंधक के होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। 7 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर तीन महिलाएं व चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड के सितारगंज के नानकमत्ता इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नानकमत्ता में स्कूल चलाने वाले एक व्यक्ति के होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इसकी जानकारी लगने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग सेल व नानकमत्ता पुलिस ने होटल में दबिश दी। पुलिस ने इस होटल से तीन युवतियां व चार पुरुष को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। होटल संचालक नानकमत्ता में एक विद्यालय का प्रबंधक है। 

आरोप है कि होटल भी उसी का है। यहां से सेक्स रैकेट संचालित करा रहा था। यहां तेल मिल डिबडिबा बिलासपुर निवासी 20 वर्षीय युवती, झारखंड निवासी हाल निवासी बदरपुर बॉर्डर फरीदाबाद की 24 वर्षीय युवती व नेपाल निवासी हाल निवासी दक्षिणी दिल्ली 25 वर्षीय विवाहिता के साथ धर्मेंद्र बम निवासी नौगवा ठग्गू, शिव कॉलोनी वार्ड 18 खटीमा, भगवान सिंह धारियाल निवासी ग्राम कानड़ी झूलाघाट पिथौरागढ़, हरीश प्रसाद निवासी जामीरपानी झूलाघाट पिथौरागढ़, अखिलेश मिश्रा निवासी नानकमत्ता पकड़े गये। एसओ केसी आर्या ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर तीन महिलाएं व चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है।