CG- रेप के आरोप में SECL कर्मी गिरफ्तार: लिव-इन-रिलेशन के दौरान किया यौन शोषण.... शपथ पत्र देने के बावजूद वादाखिलाफी.... 3 साल से था संबंध.... फिर जो हुआ.... SECL कर्मी गिरफ्तार......

CG- रेप के आरोप में SECL कर्मी गिरफ्तार: लिव-इन-रिलेशन के दौरान किया यौन शोषण.... शपथ पत्र देने के बावजूद वादाखिलाफी.... 3 साल से था संबंध.... फिर जो हुआ.... SECL कर्मी गिरफ्तार......

...

बिलासपुर। बलात्कार, पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला सरकंडा का है। 19 वर्षीय पीड़िता के साथ शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया था। आरोपी ने शपथ पत्र दिया था। विवाह करने के संबंध में, उसके बाद भी मुकर गया। आरोपी एसईसीएल में चपरासी के पद पर कार्यरत है। 3 साल से संबंध था। आरोपी विशाल संग्राम पिता गंजो संग्राम 30 साल बसंत विहार कॉलोनी निवासी है। 

शहर के सरकंडा थाने में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि आरोपी से तीन साल पहले उसका परिचय हुआ। आरोपी युवक का नाम विशाल संग्राम है। वह एसईसीएल में कार्यरत है। पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, विशाल और युवती का संपर्क तीन साल पहले हुआ। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। वे दोनों साथ रहने लगे। इस बीच युवक ने युवती से शपथ पत्र देकर वादा किया, कि भविष्य में वह उससे शादी करेगा। लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संपर्क बने।

दोनों के बीच विवाद की शुरुआत तब आई, जब युवती ने विशाल संग्राम से कहा कि वादा के मुताबिक वह शादी करे, लेकिन विशाल संग्राम शपथ पत्र देने के बावजूद शादी के लिए ना-नुकर करने लगा। बार बार मिन्नतें करने के बावजूद जब विशाल संग्राम नहीं माना, तब पीड़िता ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एसईसीएल कर्मचारी की गिरफ्तारी हो चुकी है।