CG:श्रुति फाउंडेशन दुर्ग की संस्थापिका एवं भाजपा नेत्री नीतू श्रीवास्तव हुई गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित

संजू जैन:7000885784
छत्तीसगढ़ दुर्ग:समाज सेवा के क्षेत्र में विगत 11 साल से काम कर रही नीतू श्रीवास्तव जो श्रुति फाउंडेशन दुर्ग संस्थापिका एवं भाजपा नेत्री भी है 
जिनका नाम 5 जून 2023 को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

नीतू श्रीवास्तव ने जानकारी दी की 6 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार प्रदेश स्तरीय दिव्यांग फैशन शो का आयोजन हमारी  संस्था श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया था। यह कार्यक्रम बिल्कुल नया वह अनूठा था। इस कार्यक्रम को कराने का उद्देश्य दिव्यांग भाई-बहनों को फैशन के फील्ड में  एक मंच प्रदान करना था ताकि उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारा जा सके। जब गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों को हमारे इस कार्यक्रम की जानकारी हुई तो उन्होंने  मुझसे संपर्क किया और मेरी पूरी डिटेल मंगाई और मुझे प्रमाणपत्र, मैडल देकर सम्मानित किए।

नीतू श्रीवास्तव ने दिल्ली से आए डॉ मनीष वैष्णवी (एशिया हेड गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड) जी का भी धन्यवाद कहा जिन्होंने उन्हें ये सम्मान दिए।

 नीतू जी ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जिन्होंने भी दिव्यांग फैशन शो में अपना योगदान दिए उन सभी का धन्यवाद कहा।
और जानकारी दी कि हम आगे भी निरंतर इसी तरह के कार्यक्रम करते रहेंगे जो कुछ अलग होंगे।