CG BEMETARA:बेरला शासकीय नवीन महाविद्यालय में अभिव्यक्ति एप्लिकेशन के संबंध में... बालिकाओं को महिला /बालिका सुरक्षा के बारे में महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे ने विस्तृत जानकारी दिये




संजू जैन:7000885784
बेमेतरा(बेरला):छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साल 2022 की शुरुआत सूबे की महिलाओं को खास गिफ्ट देकर की है। राज्य की महिलाओं के लिए सीएम बघेल ने अभिव्यक्ति ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप को छत्तीसगढ़ के पुलिस डिपार्टमेंट ने डिवेलप किया है
छत्तीसगढ़ सरकार के अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से राज्य की महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से SOS का बटन दबाते ही यूजन के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी। यानी अब महिलाओं को थाने जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा राज्य की महिलाएं अब अपनी सुरक्षा को लेकर सुझाव भी पुलिस विभाग तक पहुंचा सकेंगी
बता दे की पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह एवं अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा पंकज पटेल जिले के "अभिव्यक्ति" महिला सुरक्षा ऐप के नोडल अधिकारी के निर्देशन पर बेमेतरा जिले में "अभिव्यक्ति" महिला सुरक्षा ऐप का प्रचार - प्रसार किया जा रहा। जिसके तहत आज दिनांक 24.02.2022 को "अभिव्यक्ति" महिला सुरक्षा टीम की महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, "अभिव्यक्ति" टीम के साथ बेरला शासकीय नवीन महाविद्यालय के बालिकाओं को महिला/बालिका सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया
वर्षा चौबे ने बताया की इस ऐप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिला/बालिकाओ को अपने मोबाईल फोन में प्ले स्टोर से "अभिव्यक्ति" महिला सुरक्षा ऐप डाउनलोड करना है, जिसमें उन्हें साईन इन करना है, अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओटीपी आयेगा उसे ऐप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, ऐप में महिलाएं बलात्कार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट, टोनही प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, अपहरण, मानव तस्करी, एसिड अटैक, अवयस्क के साथ लैंगिक उत्पीड़न, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, साइबर अपराध व महिलाओं से संबंधित अन्य शिकायत रजिस्टर्ड कर महिलाएं कभी भी इस ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है
इस दौरान उपस्थित डा.प्रेमलता चौरे प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय,निवेदिता मुखर्जी, मालती साहु महिला आरक्षक, राहुल यादव आरक्षक, फिरोज आरक्षक एवं समस्त महाविद्यालय के स्टाफ,बच्चे, अभिव्यक्ति टीम उपस्थित थे