RRB Group D Admit Card 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी! इस दिन होगी परीक्षा...
RRB Group D Admit Card 2022: Admit card of Railway Group D exam will be released soon! The exam will be held on this day... RRB Group D Admit Card 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी! इस दिन होगी परीक्षा...




RRB Group D Admit Card 2022:
रेलवे ग्रुप डी के 103769 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा (CBT) का आयोजन जुलाई के दूसरे सप्ताह से किया जाएगा। आमतौर पर रेवले की ओर से परीक्षा डेट से 15 दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जून के आखिरी सप्ताह में या फिर जुलाई के पहले सप्ताह में ग्रुप डी सीबीटी के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। (RRB Group D Admit Card 2022)
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह से सितंबर तक आयोजित की जाएगी। ग्रुप डी भर्ती (लेवल-1) में चयन सिंगल स्टेज एग्जाम से होगा। दूसरा सीबीटी नहीं होगा। रेलवे की इस भर्ती में ग्रुप डी की 1.03 लाख वैकेंसी भरी जाएंगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था।
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल में पुरुषों को 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर की दौड़ दो मिनट में पूरी करनी होगी।(RRB Group D Admit Card 2022)
RRB Group D PET फिजिकल टेस्ट:
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
– एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
– 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। (RRB Group D Admit Card 2022)
महिला उम्मीदवारों के लिए:
– एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
– 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। (RRB Group D Admit Card 2022)
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में इन अभ्यर्थियों को मिलेगा वेटेज और फिजिकल टेस्ट से छूट:
रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा Railway Group D Exam को लेकर एक बार फिर परीक्षा पद्धति में एक बड़ा बदलाव कर दिया है। लेकिन इस बार यह बदलाव शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी कि पीईटी परीक्षा कराने तथा इसमें छूट देने में की गई है। जिसको लेकर रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।
इसमें ग्रुप डी भर्ती विज्ञापन के पैरा-12, पेज 17, 18 में रेलवे एक्ट अप्रेंटिस करने वाले अभ्यर्थियों को अंकों का वेटेज देने, पैरा-12, पेज 19, 20 के तहत अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) कराने तथा इसमें उन्हें छूट देने की बात कही है।
आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा सिंगल स्टेज की होगी, सीबीटी का कोई दूसरा चरण नहीं होगा। इसके अतिरिक्त आरआरबी ने कई संशोधन की सूचना दी है। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी आरआरबी के अधिकारिक वेबसाइट https://rrbcdg.gov.in/ से पूरी जानकारी हासिल कर सकते है।(RRB Group D Admit Card 2022)