Reduce bad Cholesterol Foods : कोलेस्ट्रॉल की समस्या से है परेशान! बासी मुंह खाएं पानी में भिगी ये 5 चीजें, फिर देखिये चमत्कार...
Reduce bad Cholesterol Foods: Troubled by cholesterol problem! Stale mouth eat these 5 things soaked in water, then see the miracle... Reduce bad Cholesterol Foods : कोलेस्ट्रॉल की समस्या से है परेशान! बासी मुंह खाएं पानी में भिगी ये 5 चीजें, फिर देखिये चमत्कार...




Reduce bad Cholesterol Foods :
नया भारत डेस्क : हर मौसम में परेशान करने वाली बीमारियों में से कुछ का इलाज नहीं होता है और इनमें कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं। जिन लोगों के शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने लग जाता है, उनके शरीर में इससे होने वाले लक्षण को कम ही मामलों में देखने को मिलते हैं, लेकिन सेहत से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल के खतरे को कम करने के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं बल्कि डाइट का सही होना भी बहुत जरूरी है, जिसके बारे में आपको जल्द से जल्द जान लेना चाहिए। (Reduce bad cholesterol foods)
कोलेस्ट्रॉल के मरीज सुबह जो खाते हैं, उसका असर उनके शरीर में लंबे समय तक रहता है और इसलिए ऐसी चीजें खाने चाहिए जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करे। इस लेख में हम आपको सुबह खाली पेट और बासी मुंह कुछ ऐसी ही चीजों को खाने की सलाह देने वाले हैं, जो बढ़ते ब्लड शुगर को कम करने में मदद करेंगे – (Reduce bad cholesterol foods)
1. मेथी के बीज (Fenugreek Seeds To Control Bad Cholesterol)
शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए मेथी के बीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल बल्कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। रात को मेथी के बीज की एक च्म्मच पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट बासी मुंह मेथी के बीजों का सेवन करें और ताजा पानी पिएं। (Reduce bad cholesterol foods)
2. सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds To Control Bad Cholesterol)
बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए सूरजमुखी के बीजों को भी काफी फायदेमंद बताया है और ज्यादा फायदा लेने के लिए इनका सेवन करने से पहले इन्हें कम से कम 2 से 3 घंटे तक पानी में भिगोकर रखने की सलाह दी जाती है। आप इन्हें रातभर भिगोकर भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। (Reduce bad cholesterol foods)
3. किशमिश (Raisins To Control Bad Cholesterol)
बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने और गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ रहा है, तो रोजाना कम से कम एक चम्मच किशमिश को रातभर भिगोकर सुबह बासी मुंह उसका सेवन करें। (Reduce bad cholesterol foods)
4. फ्लेक्स सीड्स (Flaxseeds To Control Bad Cholesterol)
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए फ्लेक्स सीड्स भी काफी अच्छा ऑप्शन माने जाते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को तेजी बढ़ने से रोकने के लिए रात भर फ्लेक्स सीड्स को भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट उनका सेवन करें। (Reduce bad cholesterol foods)
5. चिया के बीज (Chia Seeds To Control Bad Cholesterol)
चिया के बीजों को शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल निकालने वाले गुणों के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि इसमें खूब मात्रा में पाानी में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। एक चम्मच चिया के बीजों को रातभर साफ पीने के पानी में भिगोकर रखें और सुबह उनका सेवन करें। आप चाहें तो उसी पानी में उन बीजों को ग्राइंड करके सेवन कर सकते हैं। (Reduce bad cholesterol foods)