CG ब्रेकिंग: मिली दुर्लभ प्रजाति की सांप और छिपकली.... दुर्लभ प्रजाति का हरे रंग का सांप.... स्थानीय जनजाति इसके व्यवहार से करती है मानसून की भविष्यवाणी.... लोकेशन टैग करने की प्रक्रिया शुरू.....

CG ब्रेकिंग: मिली दुर्लभ प्रजाति की सांप और छिपकली.... दुर्लभ प्रजाति का हरे रंग का सांप.... स्थानीय जनजाति इसके व्यवहार से करती है मानसून की भविष्यवाणी.... लोकेशन टैग करने की प्रक्रिया शुरू.....

कांकेर। कांकेर जिले के कांनागांव और मलाजकुडुम गांव में दुर्लभ प्रजाति का सांप और छिपकली मिली है। दुर्लभ प्रजाति की काले और पीले रंग की छिपकली मिली है। दुर्लभ जीव केबीकेएस डिस्कवर टीम के रिसर्च टीम को जिले में मिली है। स्थानीय भाषा में इसे कालकूत या ऐंहराज डोके कहा जाता है। आमतौर पर यह जीव पूर्वी तट पर पाया जाता है। जलवायु परिवर्तन के प्रति अत्यंत संवेदनशील इस जीव के व्यवहार को देखकर स्थानीय कोयतोर जनजाति के लोग मानसून के आने की भविष्यवाणी भी करते हैं।

 

केबीकेएस डिस्कवर टीम के रिसर्च टीम जिले के विभिन्न गांवों में जैव-विविधता पंजी में जीवों को दर्ज करने में जुटी है। इस कड़ी में कांनागाव ग्राम बायोडायवर्सिटी बोर्ड के सदस्य व केबीकेएस डिस्कवर टीम के सदस्य राकेश कोर्राम, मोहन हिचामी, खिलेश हिचामी, कार्तिक उइके, संदीप सलाम की टीम ने पीले रंग के धारियों से युक्त छिपकली का अवलोकन किया, इसे स्थानीय भाषा में कालकूत या ऐंहराज डोके कहा जाता है।

 

क्षेत्र के स्थानीय समुदायों को प्रशिक्षित कर इन जीव जंतुओं के रहवास का गुगल द्वारा लोकेशन टैग करने का कार्य कर रहे फाउंडेशन ऑफ इकोलॉजिकल सिक्यूरिटी से जुड़े प्रर्यावरणविद नारायण मरकाम ने बताया कि यह जीव पुर्वी घाट में आमतौर पर पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम Eastern Indian Leopard Gecko है, इसे तेंदुआ छिपकली या कालकूत भी कहा जाता है। इसके बारे में गांव वालों के बीच बहुत से किंवदंती भी प्रचलित है।

 

इसे गोंडी भाषा में एहरांज डोके भी कहते है, क्योंकि इससे शरीर का रंग अंचल में पाऐ जाने वाले एहरांज सांप की तरह पीले धारियों वाली होती है। इससे संबंधित बहुत से स्थानीय रेला पाटा गीतों में भी वर्णन मिलता है। यह जीव जलवायु परिवर्तन व मानसून के प्रति अत्यंत संवेदनशील जीव है, स्थानीय कोयतोर जनजाति के लोग इनके व्यवहार को देखकर मानसून के आने की भविष्यवाणी भी करते है।

 

मलाजकुडुम गांव में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप भी दिखा है। जिसे टीम के किशन मंडावी, योगेश नरेटी व ग्रामवासियों की टीम ने प्रसिद्ध मलाजकुडुम झरने के पास रिकॉर्ड किया है। पर्यावरणविद नारायण मरकाम ने बताया कि यह ग्रीन कीलबैक सांप है। इसे ढोरिया सांप भी कहते हैं। यह हरे रंग का होता है। जिसके सिरपर काले पीले रंग की सुंदर वी अक्षर की धारियां होती है। मादा सांप एक बार में 8 से 12 की संख्या में अंडे देती है। सांप की इस प्रजाति को भी जिले में पहली बार रिकॉर्ड किया गया है।