छत्तीसगढ़ किसान कल्याण संघ के बने राजेश प्रदेश सह सचिव।

छत्तीसगढ़ किसान कल्याण संघ के बने राजेश प्रदेश सह सचिव।

लखनपुर सितेश सिरदार:–विगत दिनों छत्तीसगढ़ किसान कल्याण संघ कार्यकारिणी का गठन किया गया इस कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के ब्लॉक अध्यक्ष, जमगला निवासी राजेश प्रसाद गुप्ता को छत्तीसगढ़ किसान कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहसचिव पर मनोनीत किया गया उसकी यह नियुक्ति किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी केडी मौर्य की अनुशंसा पर की गई हैं पत्रकारों से चर्चा करते हुए नवनियुक्त प्रदेश सह सचिव राजेश प्रसाद गुप्ता ने कहां की संघ के द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दिया गया है मैं उससे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा तथा राजेश प्रसाद गुप्ता को छत्तीसगढ़ कल्याण संघ के प्रदेश सहसचिव बनाए जाने पर उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है|