VIDEO: शख्स ने जहरीले सांप के साथ किया खतरनाक स्टंट.... नाक में डालकर मुंह से बाहर निकाला सांप.... एक्टर ने शेयर किया Heart Attack वाला वीडियो.... देखें VIDEO.....

VIDEO: शख्स ने जहरीले सांप के साथ किया खतरनाक स्टंट.... नाक में डालकर मुंह से बाहर निकाला सांप.... एक्टर ने शेयर किया Heart Attack वाला वीडियो.... देखें VIDEO.....

डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्टर विद्युत् जामवाल ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया, जो तुरंत वायरल हो गया। इसमें एक शख्स सांप के साथ खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। सांप चाहे जहरीले हो या ना हो, लोगों को उन्हें देखकर ही डर लगता है। दुनिया में कई प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इनमें से कुछ सांप बिलकुल भी जहरीले नहीं होते। 

 

तो कुछ ऐसे होते हैं कि उनके जहर की एक ही बूंद किसी की जान लेने के लिए काफी होती है। चाहे जैसी भी स्थिति हो, आम इंसान सांपों से जितना हो सके, उतना दूर रहने की कोशिश करता है। इस बीच ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जिनमें लोग इन साँपों के साथ खतरनाक करतब करते नजर आते हैं। ऐसे ही एक करतब का वीडियो एक्टर विद्युत् जामवाल ने शेयर किया है।

 

एक्टर ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इसे देखने के लिए आपको अपना कलेजा कड़ा रखना होगा। वीडियो में देखा गया सांप असली है, ये इसके हिलते पूंछ से कंफर्म हो गया। हालांकि, ये वीडियो किस जगह का है और इसमें दिख रहा शख्स कौन है, ये कंफर्म नहीं है। 

 

हालांकि, इस वीडियो के शेयर होने के बाद कई लोगों ने इसपर नेगेटिव प्रतिक्रिया भी दी। कई लोगों ने लिखा कि ये साफ़-साफ़ एनिमल क्रुएल्टी का मामला है, वहीं कई लोगों ने इसे शेयर करने के लिए एक्टर को भी लपेटे में लिया। उन्होंने लिखा कि वो इसे शेयर कर जानवरों के साथ दुर्व्यवहार को बढ़ावा दे रहे हैं।

 


अभिनेता द्वारा वीडियो शेयर किये जाने के बाद ये वायरल हो गया। वीडियो में बुजुर्ग शख्स सानो को अपने नाक के रास्ते होते हुए मुंह से निकालता नजर आया। शख्स पहले सांप के मुंह को हाथ से पकड़कर अपने नाक के अंदर ठूंसता नजर आया। इसके बाद सांप को अपने मुंह से बाहर खींच कर निकाल दिया। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि इस पुरे वीडियो के शूट होने के बाद भी सांप को कुछ नहीं हुआ। वो आराम से शख्स के नाक के रास्ते से होते हुए मुंह से बाहर आ गया।

 

देखें वीडियो