CG में मरीजों की बढ़ेगी परेशानी, MBBS और MDS डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर, इन मांगों को लेकर करेंगे धरना प्रदर्शन…
छत्तीसगढ़ में अपनी मांगों को लेकर लगातार हड़ताल का दौर जारी है। प्रदेश में जूनियर डॉक्टर 1 अगस्त से हड़ताल पर हैं। पहले दिन जूडा ने ओपीडी में अपनी सेवाएं दी थी लेकिन 2 अगस्त से जूनियर डॉक्टर ने यह सेवाएं भी बंद कर दी थी। वहीं आज 21 अगस्त को MBBS और एमडीएस चिकित्सक आज हड़ताल करेंगे।




रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपनी मांगों को लेकर लगातार हड़ताल का दौर जारी है। प्रदेश में जूनियर डॉक्टर 1 अगस्त से हड़ताल पर हैं। पहले दिन जूडा ने ओपीडी में अपनी सेवाएं दी थी लेकिन 2 अगस्त से जूनियर डॉक्टर ने यह सेवाएं भी बंद कर दी थी। वहीं आज 21 अगस्त को MBBS और एमडीएस चिकित्सक आज हड़ताल करेंगे। यह हड़ताल वेतन विसंगति और वेतन वृद्धि समेत अनेक मांगों को लेकर किया जाएगा। इनके हड़तालों से स्वास्थ्य सेवाओं पर भी भारी असर पड़ेगा।
डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ सेवाएं बाधित होंगी। जिससे मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इंटर्न डॉक्टर, पीजी डॉक्टर एवं पोस्ट पीजी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के स्टाइपंड बढ़ाने की मांग काफी लंबे समय से कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टर्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है। जहां कुल 4 साल का स्ट्रिक्ट रूरल बांड करवाया जाता है। MBBS के बाद 2 साल और पीजी MD/MS के बाद 2 साल। रूरल बांड 4 साल तो है ही। साथ ही जो स्टाइपंड मिलता है वो एक टीचर से भी कम है।