BIG ब्रेकिंग: मोदी कैबिनेट से चौंकाने वाले इस्तीफे..... रविशंकर प्रसाद और जावड़ेकर की भी छुट्टी..... राष्ट्रपति ने रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर समेत 14 केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार किए......




नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर और रविशंकर प्रसाद ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर समेत 14 केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार किए।
राष्ट्रपति भवन से ये जानकारी सामने आई है कि भारत के राष्ट्रपति ने आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और अन्य सहित मंत्रिपरिषद के 14 सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार किया।
नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में आज बुधवार को अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है। लेकिन इस विस्तार से पहले कई बड़े मंत्रियों तक की छुट्टी हो गई।
राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। इसके लिए 6 बजे का वक्त मुकर्रर किया गया है। संभावित चेहरे जो आज मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले हैं उनकी औसत उम्र 58 साल है। यानी मोदी मंत्रिमंडल में युवाओं को तरजीह दी जा रही है।
आज मंत्रिमंडल विस्तार में 36 नए मंत्रियों को शामिल किया जा रहा है, जबकि 7 मंत्रियों का प्रमोशन किया जाएगा। जिन मंत्रियों का प्रमोशन होगा उनमें पुरुषोत्तम रुपाला, अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी, जी किशन रेड्डी और किरेन रिजिजू का नाम शामिल है।
कैबिनेट विस्तार और फेरबदल से पहले कुल 14 मंत्रियों ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर का भी मंत्री परिषद से इस्तीफा हो गया है। इसके अलावा शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, रसायन एवं उरर्वक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री प्रताप सारंगी शामिल हैं।
इसके अलावा वन और पयार्वरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया और खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राव साहेब दानवे शामिल हैं। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कनार्टक का राज्यपाल बनाये जाने की घोषणा के बाद त्यागपत्र दिया है।