CG कांग्रेस नेता पर शिकंजा : इंटक जिलाध्यक्ष के घर पुलिस की रेड, छापे से पहले नेता जी फरार, कांग्रेस नेता को किया गया जिला बदर…ये है गंभीर आरोप…..जाने पूरा मामला………




डेस्क : छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने रंगदारी, धोखाधड़ी जैसे मामलों में कांग्रेस नेताओं पर शिकंजा कस दिया है। गुरुवार सुबह पुलिस ने इंटक के जिलाध्यक्ष विकास सिंह के घर छापा मारा। हालांकि इससे पहले ही विकास सिंह फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस उनकी दो साल से तलाश कर रही है। वहीं यूथ कांग्रेस नेता तौकीर खान को भी जिला बदर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और उच्च अधिकारियों ने विकास सिंह के SECL क्षेत्र के घर पर छापा मारा। हालांकि वह पुलिस के हाथ नहीं आए। पुलिस का कहना है कि विकास सिंह फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। ऐसे आरोपी जिन पर पुराने मामले दर्ज होने के बाद वह फरार हैं, उनकी धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।
दरअसल, रंगदारी मामले में करीब 2 साल पहले अक्टूबर 2019 में जिले के ASP और IPS उदय किरण ने आधी रात विकास सिंह के घर छापा मारा था, लेकिन तब भी वह फरार हो गए थे। बाद में IPS उदय किरण की कार्रवाई के विरोध में विकास सिंह हाईकोर्ट तक गए थे और याचिका लगाई थी। हालांकि तब मामला शांत हो गया था। विकास सिंह के करीबियों पर जबरन दुर्गा पूजा का चंदा वसूलने और ठेकेदारों से रंगदारी वसूली करने का आरोप था।
वहीं युवक कांग्रेस नेता तौकीर खान को कोर्ट ने जिला बदर कर दिया है। उनके ऊपर भी बालको के निजी ठेका कंपनी से रंगदारी वसूलने का आरोप है। वह इस मामले में जेल भी जा चुके हैं। कोर्ट ने उन्हें 24 घंटे में जिला छोड़ने का आदेश दिया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि कोरबा राजस्व जिला सहित समीपवर्ती जिले जशपुर, सरगुजा, कोरिया, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवारी और मुंगेली में एक साल प्रवेश नहीं कर सकेंगे।