CG- नक्सलियों का तांडव: कैंप से डेढ़ किमी दूर नक्सलियों ने एक के बाद एक किए 2 धमाके.... सर्चिंग में मिले 3 जिंदा रॉकेट लॉन्चर.... 2 सीरियल ब्लास्ट से इलाके में दहशत....




...
कांकेर 9 दिसम्बर 2021। नक्सलियों ने दो सीरियल ब्लास्ट किया है। दोनों सीरियल ब्लास्ट में कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ है। जवान सर्चिंग पर निकले थे। रावघाट परियोजना के तहत रेलवे ट्रैक निर्माण के सुरक्षा में जवानों की तैनाती थी। कांकेर में नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए सीरियल ब्लास्ट किए। SSB कैंप के पास हुए एक के बाद एक दो धमाके हुए। उस समय जवान गश्त पर निकले थे। गनीमत रही कि जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। रावघाट थाना क्षेत्र के बैहासालेभट में सशस्त्र सीमा बल का कैंप है।
SSB से जवान गश्त पर निकले थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3.30 बजे कैंप से करीब डेढ़ किमी दूर सेंदरी बहार नाला में नक्सलियों ने ब्लास्ट किया। इसके ठीक थोड़ी देर बाद जवानों को निशाना बनाते हुए दूसरा ब्लास्ट सूखा नाला के पास किया गया। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में कोई जवान हताहत नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही अंतागढ़ SDOP अमर सिदार सहित SSB के अफसर मौके पर रवाना हो गए हैं। इसके साथ ही इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। अभी तक किसी तरह के कोई नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि यह जवान रावघाट परियोजना के तहत बनाए जा रहे रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में तैनात हैं। इसी के तहत जंगल में गश्त पर निकले थे। ब्लास्ट की पुष्टि अंतागढ़ SDOP अमर सिदार ने की है।