BJP के पूर्व मुख्यमंत्री का अश्लील VIDEO वायरल: अश्लील वीडियो को लेकर पूर्व CM ने दर्ज कराई शिकायत.... बोले- मैं नहीं हूं, किसी ने छेड़छाड़ की है!.... मेरी मॉर्फ्ड तस्वीर का किया इस्तेमाल.....

BJP के पूर्व मुख्यमंत्री का अश्लील VIDEO वायरल: अश्लील वीडियो को लेकर पूर्व CM ने दर्ज कराई शिकायत.... बोले- मैं नहीं हूं, किसी ने छेड़छाड़ की है!.... मेरी मॉर्फ्ड तस्वीर का किया इस्तेमाल.....

डेस्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि इस वीडियो में उनकी एक फर्जी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। उनकी शिकायत के आधार पर अदालत ने इस वीडियो को अपलोड करने या फिर फॉरवर्ड करने पर रोक लगा दी है। पूर्व CM और भाजपा के वरिष्ठ नेता डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से विरोधियों ने मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। गौड़ा ने कहा कि उन्होंने साइबर अपराध पुलिस से इस मामले की शिकायत की है।

 

 

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने वीडियो के लिए अपने प्रतिद्वंद्वियों को जिम्मेदार ठहराते हुए ट्वीट किया, ‘‘....छेड़छाड़ कर बनाया गया मेरा वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है। मैं सूचित करना चाहता हूं कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं हूं, यह मेरी साफ सुथरी छवि को धूमिल करने के लिए मेरे विरोधियों द्वारा निहित हित के इरादे के साथ बनाया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने साइबर अपराध पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। मुझे भरोसा है कि जल्द दोषी को पकड़ लिया जाएगा।’’

 

 

उत्तरी बेंगलुरु से लोकसभा सदस्य गौड़ा ने उन लोगों को चेतावनी दी, जो इस वीडियो को आगे बढ़ा रहे हैं या डाउनलोड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अदालत से इस क्लिप पर रोक के लिए आदेश प्राप्त किया है और जो कोई भी इसका उल्लंघन करेगा, उसे कानून के तहत सजा मिलेगी। गौड़ा ने ऐसी सामग्री सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले का पता लगाने में लोगों से मदद की अपील की। उत्तर बेंगलुरु लोकसभासीट से सांसद सदानंद गौड़ा कर्नाटक के पूर्व सीएम भी रहे हैं। कर्नाटक में यह नया स्कैंडल है, जिसने भारतीय जनता पार्टी को भी मुश्किल में डाल दिया है।