Lockdown: CG के पड़ोसी राज्य में लगा नाइट कर्फ्यू.... रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा.... OMICRON की दहशत.... देश में 40 नए ओमक्रॉन संक्रमित.... देश में कुल 320 केस आ चुके.....

Lockdown: CG के पड़ोसी राज्य में लगा नाइट कर्फ्यू.... रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा.... OMICRON की दहशत.... देश में 40 नए ओमक्रॉन संक्रमित.... देश में कुल 320 केस आ चुके.....

...

डेस्क।  में कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' की बढ़ती रफ्तार ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। मध्यप्रदेश में कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। मध्य प्रदेश में कोविड-19 को काबू करने के लिए नाइट कर्फ्यू लौट आया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू रहेगा। अगर और भी उपायों की आवश्यकता हुई तो हम कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में नए केस तेजी से बढ़े हैं। इस वजह से हम यह फैसला ले रहे हैं। स्कूलों में 50% अटेंडेंस का नियम बना रहेगा। आवश्यकता पड़ी तो हम और उपाय अवश्य करेंगे। 

घर में जगह है तो कोविड के पॉजिटिव मरीज को घर में आइसोलेट करके इलाज करेंगे। वरना, हम उन्हें अस्पताल में भर्ती करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार शाम को जनता के नाम संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कई महीनों बाद कोरोना के 30 नए प्रकरण मिले हैं। पूरे देश में 7,495 पॉजिटिव केस आए हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली में एक सप्ताह से पॉजिटिव केस में लगातार वृद्धि हो रही है। कल महाराष्ट्र में 1201, गुजरात में 91 और दिल्ली में 125 नए प्रकरण सामने आए हैं। 

हम सब जानते है कि इन राज्यों से मध्य प्रदेश में आना-जाना लगातार बना रहता है। पूर्व के अनुभव बताते हैं कि महाराष्ट्र में केस बढ़ने लगे, फिर गुजरात में बढ़े। उसके बाद मध्य प्रदेश में लगातार केस बढ़े। पहली लहर और दूसरी लहर में ऐसा ही हुआ। दूसरी लहर में जो कष्ट हमने झेले हैं, उसे हम नहीं भूल सकते। दोनों लहरों की शुरुआत इंदौर-भोपाल से ही हुई। इंदौर-भोपाल में साप्ताहिक प्रकरण नवंबर के मुकाबले दिसंबर में लगभग तीन गुना हो गए हैं। 

ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की कुल संख्या अब देश में 320 हो गई है। इनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 88, दिल्ली में 57, तमिलनाडु में 34, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 22, कर्नाटक में 31 के साथ ही हरियाणा में पहला केस सामने आया है। वहीं गुजरात में बुधवार को ओमिक्रॉन के नौ मामले सामने आए हैं। गुजरात में कुल 23 केस दर्ज हो चुके हैं। केरल (29), उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। आंध्र प्रदेश में दो मामले , पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है। 

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 1,179 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इस दौरान 615 लोग ठीक हुए और 17 मौतें दर्ज़ की गई। वहीं, गुरुवार को 23 और मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में अब तक ओमिक्रॉन से संक्रमित कुल 88 मरीज पाए गए हैं। केरल में भी गुरुवार को पांच नए ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें चार कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, एर्नाकुलम और एक बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आए थे। सभी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।