NEET UG Counseling : स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर! नीट यूजी काउंसलिंग के नियम में बड़ा बदलाव, जाने क्या होगा फायदा...

NEET UG Counseling: Big news for students! Big change in NEET UG counseling rules, know what will be the benefit... NEET UG Counseling : स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर! नीट यूजी काउंसलिंग के नियम में बड़ा बदलाव, जाने क्या होगा फायदा...

NEET UG Counseling : स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर! नीट यूजी काउंसलिंग के नियम में बड़ा बदलाव, जाने क्या होगा फायदा...
NEET UG Counseling : स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर! नीट यूजी काउंसलिंग के नियम में बड़ा बदलाव, जाने क्या होगा फायदा...

NEET UG Counseling :

 

नया भारत डेस्क : देश भर के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में ऑल इंडिया कोटे से एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2023 चार राउंड में होगी। तीन राउंड के बाद चौथा राउंड स्ट्रे वैकेंसी का होगा। इस वर्ष स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने विद्यार्थियों को तीसरे राउंड तक अपनी सीट अपग्रेड करने की इजाजत दी है। जबकि पिछले वर्ष तक ऐसा दूसरे राउंड तक ही किया जा सकता था। (NEET UG Counseling)

नए नियम के मुताबिक अगर किसी स्टूडेंट्स को राउंड-2 में किसी भी कॉलेज में सीट अलॉट की जाती है तो वह सीट अपग्रेडेशन का ऑप्शन चुन सकता है और राउंड-3 भी ज्वॉइन कर सकता है। इससे पहले स्टूडेंट्स को सिर्फ राउंड-2 तक ही सीट अपग्रेड करने का विकल्प दिया जाता था। जिससे उन्हें मजबूरी में कॉलेज में एडमिशन लेना होता था। क्योंकि उनके पास अगली काउंसलिंग में जाने का विकल्प खत्म हो जाता था। (NEET UG Counseling)

हालांकि, तीसरे राउंड के बाद भी एडमिशन नहीं लेता है तो उसकी फीस वापस नहीं होगी। किसी भी स्टूडेंट्स को ऑल इंडिया कोटे की 15 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए केंद्रीय विवि के लिए 10000 रुपए और डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए 2 लाख रुपए नॉन रिफंडेबल फीस देनी होगी। आपको बता दें कि ऑल इंडिया कोटे के तहत 15 प्रतिशत सीटों पर काउंसलिंग एमसीसी आयोजित करता है। जबकि राज्यों की 85 प्रतिशत सीटों पर काउंसलिंग संबंधित अथॉरिटी आयोजित करती हैं। इस बार नीट यूजी 2023 की परीक्षा में करीब 11 लाख स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र से अभ्यर्थी सफल हुए हैं। (NEET UG Counseling)