CG Magh Mela 2023:सर्दी पर भारी आस्था...ऐतिहासिक कर्णेश्वर माघ मेला में उमड़ा आस्था का जनसैलाब...हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी...

CG Magh Mela 2023:सर्दी पर भारी आस्था...ऐतिहासिक कर्णेश्वर माघ मेला में उमड़ा आस्था का जनसैलाब...हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी...
CG Magh Mela 2023:सर्दी पर भारी आस्था...ऐतिहासिक कर्णेश्वर माघ मेला में उमड़ा आस्था का जनसैलाब...हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी...

छत्तीसगढ़ धमतरी...सिहावा में माघ मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, लगाई महानदी में डुबकी...

प्रशासन की ओर से माघ मेले में सुरक्षा के लिए किए गए हैं पुख्ता इंतजाम...

माघ मेले के दूसरे प्रमुख स्नान पर्व के मौके पर महानदी पर आस्था का सैलाब....

धमतरी नगरी….माघ पूर्णिमा पर रविवार को नगरी क्षेत्र स्थित कर्णेश्वर महादेव की पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। आधी रात से ही संगम तट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। हजारों लोगों ने संगम तट पर डुबकी लगाई…रविवार की मध्य रात्रि से ही दूर दूर से आए सैकड़ों ग्रामीण जन, साधु संतों, देवी देवताये अपने देव विग्रह सहित महानदी व बालका नदी के संगम में आस्था की डुबकी लगाकर कर्णेश्वर महादेव, राम जानकी सहित विभिन्न मंदिरों का दर्शन किया यह सिलसिला रविवार को दिन भर चलता रहा… कर्णेश्वर महादेव मन्दिर ट्रस्ट व प्रशासन ने पूरी चाक चौबंद व्यवस्था करने में जुटी रही..…

शनिवार को दोपहर संगम स्नान घाट में ट्रस्ट ने प्रथम दीप दान किया व कर्णेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना से माघ पूर्णिमा महोत्सव 2023 का शुभारंभ हुआ… रविवार को मड़ई है, जिसमें सिहावा अंचल सहित उड़ीसा व बस्तर के देवी-देवता आंगा आदि अपने पूरे स्वरूप में अपनी उपस्थिति प्रदान कर परम्परा अनुसार मेले की परिक्रमा करेंगे…लोगों के मनोरंजन के लिए रात्रि में 5 फरवरी को छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम लोक सुर विलासपुर, 6 फरवरी को अनुराग शर्मा, कंचन जोशी नाइट, 7 फरवरी को रंग झरोखा भिलाई. 8 फरवरी मवलीभाटा उड़ीसा की प्रस्तुति कर्णेश्वर धाम के रंग मंच पर होगी….

जिसके लिए ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, सवंग कार कैलाश पवार, उपाध्यक्ष राम प्रसाद मरकाम, सचिव ललित शर्मा, कोशाध्यक्ष निकेश ठाकुर, सह सचिव राम भरोसा साहू, नागेन्द्र शुक्ला, शिव कुमार परिहार, रवि दुबे कलम सिंह पवार, रवि ठाकुर, गगन नाहटा, पवन भट्ट, नोहर साहू, छबि ठाकुर, राम लाल नेताम, प्रकाश बेश, मोहन पुजारी, योगेश साहू भरत निर्मलकर, के एस श्रीमाली, अंजोर निषाद, उत्तम साहू दीपक यदु सचिन भंसाली, प्रदीप जैन, नन्द यादव, महेंद्र कौशल, प्रताप सुरेशा, पंकज ध्रुव, कैलाश प्रजापति, मिलेश साहू, रवि भट्ट हनी कश्यप, कमल डागा, अभिनव अवस्थी, बबलू गुसा, ललित निर्मलकर, डोमार मिश्रा, बंटी नाग, अमर सिंह पटेल, ईश्वर जांगड़े, अनिरुद्ध साहू, मनोहर मानिकपुरी अकबर कश्यप राजू सोम, रामगोपाल साहू, दुर्गेश साहू अश्वनी निषाद होरी लाल पटेल,सहित प्रशासन आदि जुटे रहे।