न्यायधानी में खुलेआम गोलीमार कर भागे हत्यारे संजीव त्रिपाठी की हुई मौत शहर का माहौल हुआ गर्म जाँच में जुटी पुलिस पढ़े पूरी खबर

न्यायधानी में खुलेआम गोलीमार कर भागे हत्यारे संजीव त्रिपाठी की हुई मौत शहर का माहौल हुआ गर्म जाँच में जुटी पुलिस पढ़े पूरी खबर
न्यायधानी में खुलेआम गोलीमार कर भागे हत्यारे संजीव त्रिपाठी की हुई मौत शहर का माहौल हुआ गर्म जाँच में जुटी पुलिस पढ़े पूरी खबर

अभी कुछ ही दिन शहर शांति से गुजर बशर कर रहा था की एक और बड़ी घटना घट गई इस बार न्यायधानी में दिनदहाड़े गोली चलाई गई हैं वो भी एक नेता पर घटना से माहौल गरमा गया हैं गुण्डे बेख़ौफ़ होकर आये दिन आतंक मचा रहे हैं  आज सकरी चौक में कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री संजू त्रिपाठी की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी फॉर्च्यूनर में जा रहे थे इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नजदीक से छह गोली मार दी। गोली मारने वाला मौके से फरार हो गया,तो वही गोली लगने से संजू त्रिपाठी की मौत हो चुकी है। घटना के बाद इलाके में कौतुहल मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है जहां पूरे घटना की जानकारी जुटाने में लग गई है।

 

बताया जा रहा है कि हत्यारे दो कार में सवार होकर पहुंचे थे। घटना को अंजाम देने के बाद एक कार रायपुर की ओर भागी तो दूसरी कार दूसरी दिशा में। योजनाबद्ध तरीके से संजीव त्रिपाठी की हत्या की गई है,इसके पीछे की वजह और हत्यारों की तलाश में पुलिस जुट गई है मृतक संजीव त्रिपाठी से कुछ लोगों की पुरानी दुश्मनी की बात निकल कर सामने आ रही है। हालांकि संजीव त्रिपाठी पर भी कई संगीन आरोप लगे थे पर वो बीती बात थी हत्या के पीछे उसी रंजिश को भी वजह माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्यारों ने अपना चेहरा ढक रखा था इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई।

मृतक संजीव त्रिपाठी स्वयं अपराधिक छवि का व्यक्ति था। उसका सूदखोरी ,जमीन विवाद, रंगदारी जैसे मामलों में कई लोगों से शत्रुता थी। यहां तक की अपने भाई से ही संजू त्रिपाठी की दुश्मनी जगजाहिर है। शुरुआती जांच में पुलिस मान रही है कि किसी जमीन विवाद के चलते ही हत्या हुई है। हत्यारों ने करीब से सर पर गोली मारी और भाग खड़े हुए