भोजपुरी एक्ट्रेस को मिला कांग्रेस का साथ: कांग्रेस में शामिल हुईं सुपरस्टार अभिनेत्री.... प्रियंका गांधी संग फोटो शेयर कर कही ये बात.......

भोजपुरी एक्ट्रेस को मिला कांग्रेस का साथ: कांग्रेस में शामिल हुईं सुपरस्टार अभिनेत्री.... प्रियंका गांधी संग फोटो शेयर कर कही ये बात.......

...

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय और खूबसूरती से सभी को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। रानी ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी। रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही है। फोटो के साथ रानी ने कैप्शन लिखा, एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है, प्रियंका जी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती है' के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर। रानी चटर्जी के इस खबर को शेयर करने के साथ ही उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं।

रानी चटर्जी के इस खबर को शेयर करने की ही देरी थी कि हर तरफ से उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। एक्ट्रेस के इस नए सफर के लिए सभी फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि- एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है।प्रियंका जी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती है' के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर। @priyankagandhivadra @surajthakurinc #republicday #ladkihuladsaktihu


रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। फोटो में वे मुस्कुराती नजर आ रही हैं और अपने इस नए सफर को लेकर खुश भी लग रही हैं। एक्ट्रेस ने प्रियंका गांधी का शुक्रिया अदा किया है और कांग्रेस के कैंपेन 'लड़की हूं लड़ सकती है' का प्रमोशन भी किया है। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा का पॉपुलर चहरा हैं। यूपी और बिहार में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में बेशक कांग्रेस पार्टी यूपी के चुनाव में थोड़ा कमजोर नजर आ रही है लेकिन रानी चटर्जी का साथ मिलने से पार्टी को फायदा मिल सकता है।